Last Updated:
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी के अनुसार, 30 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका है. प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी होने की जानकारी दी गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है. 31 अक्टूबर तक बारिश का असर बना रह सकता है, जबकि 1 नवंबर से मौसम शुष्क होने के आसार हैं.
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है
जयपुर. राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है, जबकि राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी देखने को मिली. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. खासकर जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.
राजस्थान में चत्रवाती तूफान अर्णव और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है और जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तंत्र से बदला मौसम
https://t.co/eqKdMU8pgU
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 29, 2026