भोपाल में आसमान साफ तो ग्वालियर-जबलपुर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट, मध्य प्रदेश के मौसम की ताजा रिपोर्ट

भोपाल में आसमान साफ तो ग्वालियर-जबलपुर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट, मध्य प्रदेश के मौसम की ताजा रिपोर्ट


जबलपुर. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला. बीते दिन कुछ पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ अति तीव्र वर्षा हुई. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज रफ्तार हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज 30 अक्टूबर 2026 को ज्यादातर जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

मौसम विभाग ने आज सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, बालाघाट, मंडला, कटनी, जबलपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अनुमान भी जताया गया है. IMD ने संबंधित जिलेवासियों से सावधान रहने की अपील की है.

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी भोपाल में आज मौसम साफ रहेगा. आंधी-बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं भोपाल से लगते जिलों राजगढ़, गुना और विदिशा में आंधी-बारिश का अलर्ट बताया गया है. आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट बनी रहेगी, जिससे सर्दी का अहसास बढ़ जाएगा. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया, तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में रिकॉर्ड हुआ.

मध्य प्रदेश में 100 दिन सक्रिय रहा मानसून
मौसम विभाग ने अक्टूबर माह की शुरुआत में ही बताया था कि इस पूरे महीने गर्मी, सर्दी और बरसात का ट्रेंड बना रहेगा, जैसा कि देखने को भी मिला. प्रदेश में इस साल मानसून 100 दिन सक्रिय रहा. इस दौरान कुछ जिलों में जहां बारिश का कोटा पूरा हो गया, तो वहीं कई जिले वर्षा के औसत आंकड़े को भी नहीं छू पाए.

बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान
1. मौसम में बदलाव के दौरान स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक आहार में मौसमी फल, ताजी हरी सब्जियां और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें.

2. बदलते मौसम के मिजाज और दैनिक गतिविधियों के साथ अपने शरीर को आसानी से ढालने के लिए निश्चित नींद का समय निर्धारित करें और पर्याप्त आराम करें.

3. दोपहर के समय बाहर रहने के दौरान चश्मे, टोपी या छाते का उपयोग करें और सनस्क्रीन लगाएं.

4. दिन के समय ठंडक बनाए रखने के लिए हल्के, हवादार और आरामदायक सूती कपड़े पहनें. सुबह-शाम की हल्की ठंड के लिए अपने पास एक हल्की चादर या जैकेट रखें.

5. मानसून के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए खासकर सुबह और शाम के समय मच्छर भगाने वाली क्रीम, जाली या मच्छरदानी का उपयोग करें.

6. दिल की बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को ठंड के मौसम में अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए. वे नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और हृदय के लिए स्वस्थ आहार का सेवन और योग, व्यायाम आदि करते रहें.

7. बदलते मौसम के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. मौसम के पूर्वानुमान और अलर्ट पर नजर बनाए रखें.



Source link