Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time Live: करवा चौथ का पूजा शुरू हो चुका है. राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों में काफी धूमधाम से करवा-चौथ का उत्सव मनाया जा रहा है. महिलाएं भक्ति में डूबी हुईं नजर आ रही है. यूपी के कई जिलों में बारिश की वजह से सुहागिनों को चांद के दर्शन में देरी हो सकती है.
October 29, 202621:37 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: मऊ में नहीं निकला चांद, चांद की दीदार के लिए तरसती रही सुहागिन
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में रात 8:12 पर चांद निकलने का समय था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से चांद नहीं निकला. हालांकि, करवा चौथ की महिलाओं ने पूजा कर अपने व्रत को तोड़ दिया है. सुबह से ही मऊ जनपद में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे मौसम में भी काफी बदलाव आया है.
October 29, 202621:35 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: बलिया में बारिश ने बिगाड़ा खेल, बादलों में छिप गया चांद
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में मौसम ने ऐसा करवट बदला है कि सुबह से शुरू हुई बारिश अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही है. देर शाम तक आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हुआ है और बारिश के साथ चल रही हवाओं ने मौसम ठंडा बना दिया है. ठंडा लग भी रहा है. आसमान में बादलों की चादर ऐसी फैली है कि चंद्रमा के भी दर्शन नहीं हो पा रहे हैं. कभी बूंदों की रिमझिम तो कभी हवाओं की सरसराहट मौसम का अलग ही रंग दिखा रही है. फिलहाल बलिया में मौसम का मिजाज बहुत सही नहीं है, आज बहुत जल्द लोग अपनी दुकान बंद कर घर चले गए. किसानों को अपनी फसल की चिंता सता रही है.
October 29, 202621:12 IST
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करवाचौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सनातन परंपरा से जुड़ा यह प्राचीन पर्व देश और राज्यभर में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जो पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पूरे दिन निर्जला व्रत रखने वाली हमारी सभी बहनों, माताओं और बेटियों ने चंद्र दर्शन के बाद अपना व्रत खोला है, और वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारी सभी बहनें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें तथा उनके पतियों को दीर्घायु की प्राप्ति हो.
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak says, “This ancient festival, rooted in the Indian Sanatan tradition, is being celebrated with great enthusiasm across the country and the state. On this sacred occasion—which symbolizes the unbreakable love and trust between a husband and wife—I extend my heartfelt greetings and best wishes to all our sisters and mothers. Our sisters, mothers, and daughters, who observed a ‘nirjala’ fast throughout the day, are now breaking their fast. I offer my warmest congratulations to all our sisters; I pray to God that they may find opportunities to excel in every sphere of life and that their husbands may be blessed with a long life…”
— ANI (@ANI) October 29, 2026
October 29, 202621:10 IST
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं, भगवान गौरी-शंकर से की लंबी उम्र की प्रार्थना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने करवाचौथ के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने वाला यह व्रत हमें यह सिखाता है कि हम अपने परिवार, बच्चों और पति सभी की लंबी उम्र की कामना करें, और इसी भावना के साथ हमने भगवान गौरी-शंकर से प्रार्थना कर चंद्र देव को नमन किया है.
#WATCH | Lucknow | Wife of Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak, Namrata Pathak says, “What we want to say is, first of all, wishing everyone a very happy Karwa Chauth… For the sisters who pray for their husbands’ long lives, this fast teaches us to pray that your family, your children, and your husband all live long. We make this prayer to Lord Gauri Shankar and bow to the Moon God…”
— ANI (@ANI) October 29, 2026
October 29, 202621:09 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: गाजीपुर में चांद का बादलों से लुका-छिपी
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: गाजीपुर के आसमान में बादलों और चांद के बीच लुका-छिपी का दिलचस्प नजारा देखने को मिल रहा है. तेज रफ्तार हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही भी तेज हो गई है. कभी बादलों की ओट में छिपता चांद, तो कभी बादलों को चीरकर झांकती उसकी चांदनी मानो कुदरत खुद कोई खूबसूरत मंजर रच रही हो. मुरादाबाद में अभी चांद को लेकर इंतजार चल रहा है. अभी चांद नजर नहीं आया है. लेकिन धीरे-धीरे महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा करनी शुरू कर दी है.
October 29, 202621:02 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: कहीं चांद का दीदार तो कहीं बारिश ने बिगाड़ा मूड
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: रामनगरी अयोध्या में चांद का दीदार हो गया है. सुहागिन महिलाएं चांद का दर्शन कर पूजा पाठ कर रहीं हैं. वहीं, जनपद बलिया और बनारस में तूफान अर्नब की वजह से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से चांद का दर्शन नहीं हो पा रहा है. गोंडा में भी अभी तक चांद नहीं नजर आया है लोग छतों पर चांद निकलने का इंतजार कर रहे हैं. धर्म नगरी चित्रकूट में भी असमान में छाए बादलों के कारण अभी तक चांद का दीदार नहीं हो पाया है. मेरठ में भी बारिश हो रही है, और बादल छाए हुए हैं. इसलिए अभी तक चांद नहीं दिखा है.
October 29, 202620:57 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: सीतापुर जिला जेल में अनोखे अंदाज में मनाया गया करवाचौथ, 27 महिला बंदियों और 17 जोड़ों ने किए पारंपरिक अनुष्ठान
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में करवाचौथ का पावन पर्व बेहद अनोखे और भावुक माहौल में मनाया गया, जहाँ जेल प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जाने के बाद 27 महिला बंदियों और 17 विवाहित जोड़ों ने विधि-विधान के साथ व्रत की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किए. जेल सुपरिंटेंडेंट प्रीति यादव की देखरेख में यहा आयोजन हुआ.
#WATCH | Uttar Pradesh: Karwa Chauth celebrated at District Jail in Sitapur where 27 women inmates and 17 married couples performed rituals of the festival. Arrangements for the celebration were made by the jail administration.
(Video: Jail Superintendent Priti Yadav) https://t.co/0amqUZLl4D
— ANI (@ANI) October 29, 2026
October 29, 202620:54 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी यूपी में भी गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 28 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने के आसार हैं और कई इलाकों में गरज-चमक व तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, मौसम का असर अलग-अलग जिलों में अलग हो सकता है, इसलिए लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.
October 29, 202620:44 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने चांद का दीदार कर संपन्न की करवाचौथ की पूजा
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया. चंद्रमा के दर्शन होने के बाद दोनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की रस्में निभाईं. इस अवसर पर नम्रता पाठक ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया. लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया. चंद्रमा के दर्शन के बाद दोनों ने विधि-विधान से पूजा की और परंपरागत रस्में निभाईं. करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं.
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak and his wife Namrata Pathak perform rituals of Karwa Chauth after sighting the moon. https://t.co/SQBIpxuei7
— ANI (@ANI) October 29, 2026
October 29, 202620:40 IST
वाराणसी में पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया करवाचौथ का पर्व
करवाचौथ के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महिलाओं ने पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ पूजा-अर्चना की, जहां सुहागिनों ने पारंपरिक पूजा थाली सजाकर विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न किए और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की.
#WATCH | Uttar Pradesh | Women in Varanasi performed the traditional puja thali rituals on the occasion of Karwa Chauth https://t.co/TSsuc0Olgl
— ANI (@ANI) October 29, 2026
October 29, 202620:38 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का सटीक समय, यहां देखें पूरी सूची
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: करवाचौथ के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाओं को चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहता है. आपकी सुविधा के लिए यहां देश के विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों में चांद निकलने (चंद्रोदय) का समय व्यवस्थित रूप से दिया गया है:
उत्तर प्रदेश
- गोरखपुर: शाम 7:56 बजे
- वाराणसी: रात 8:02 बजे
- अयोध्या: रात 8:01 बजे
- लखनऊ: रात 8:06 बजे
- प्रयागराज: रात 8:06 बजे
- बरेली: रात 8:08 बजे
- कानपुर: रात 8:10 बजे
- अलीगढ़: रात 8:15 बजे
- मेरठ: रात 8:14 बजे
- आगरा: रात 8:18 बजे
- मथुरा: रात 8:18 बजे
- वृंदावन: रात 8:18 बजे
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत
- देहरादून: रात 8:08 बजे
- ऋषिकेश: रात 8:08 बजे
- हरिद्वार: रात 8:09 बजे
- शिमला: रात 8:10 बजे
- श्रीनगर: रात 8:10 बजे
- चंडीगढ़: रात 8:12 बजे
- अंबाला: रात 8:13 बजे
- जम्मू: रात 8:14 बजे
- लुधियाना: रात 8:16 बजे
- नोएडा: रात 8:16 बजे
- गाजियाबाद: रात 8:16 बजे
- दिल्ली: रात 8:17 बजे
- फरीदाबाद: रात 8:17 बजे
- अमृतसर: रात 8:18 बजे
- गुरुग्राम: रात 8:18 बजे
बिहार और झारखंड
- मुजफ्फरपुर: शाम 7:50 बजे
- दरभंगा: शाम 7:48 बजे
- भागलपुर: शाम 7:46 बजे
- पटना: शाम 7:52 बजे
- गया: शाम 7:55 बजे
- रांची: शाम 7:58 बजे
- जमशेदपुर: शाम 7:58 बजे के आसपास
राजस्थान
- जयपुर: रात 8:28 बजे
- अजमेर: रात 8:34 बजे
- बीकानेर: रात 8:35 बजे
- जोधपुर: रात 8:41 बजे
- उदयपुर: रात 8:43 बजे
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़
- ग्वालियर: रात 8:15 बजे
- बिलासपुर: रात 8:14 बजे
- जबलपुर: रात 8:16 बजे
- रायपुर: रात 8:18 बजे
- भोपाल: रात 8:31 बजे
- उज्जैन: रात 8:38 बजे
- इंदौर: रात 8:39 बजे
- गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा
- नागपुर: रात 8:29 बजे
- नासिक: रात 8:54 बजे
- सूरत: रात 8:55 बजे
- गांधीनगर: रात 8:51 बजे
- अहमदाबाद: रात 8:52 बजे
- वडोदरा: रात 8:51 बजे
- पुणे: रात 8:58 बजे
- मुंबई: रात 9:00 बजे
- राजकोट: रात 9:01 बजे
- पणजी: रात 9:05 बजे
- द्वारका: रात 9:09 बजे
पूर्वी भारत
- सिलीगुड़ी: शाम 7:35 बजे
- कोलकाता: शाम 7:47 बजे
- आसनसोल: शाम 7:50 बजे
- भुवनेश्वर: रात 8:03 बजे
- पुरी: रात 8:04 बजे
पूर्वोत्तर भारत
- डिब्रूगढ़: शाम 7:06 बजे
- ईटानगर: शाम 7:13 बजे
- कोहिमा: शाम 7:15 बजे
- इंफाल: शाम 7:18 बजे
- गुवाहाटी: शाम 7:23 बजे
- शिलांग: शाम 7:24 बजे
- आइजोल: शाम 7:26 बजे
- अगरतला: शाम 7:31 बजे
- गंगटोक: शाम 7:33 बजे
दक्षिण भारत
- विशाखापत्तनम: रात 8:21 बजे
- विजयवाड़ा: रात 8:35 बजे
- हैदराबाद: रात 8:41 बजे
- तिरुपति: रात 8:42 बजे
- चेन्नई: रात 8:44 बजे
- पुडुचेरी: रात 8:44 बजे
- बेंगलुरु: रात 8:55 बजे
- मैसूर: रात 8:57 बजे
- मदुरै: रात 9:00 बजे
- कोयंबटूर: रात 9:02 बजे
- कोच्चि: रात 9:08 बजे
- तिरुवनंतपुरम: रात 9:08 बजे
October 29, 202620:33 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: करवा चौथ पर चंद्रमा की परिक्रमा करने की परंपरा और महत्व
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: करवाचौथ के पावन पर्व पर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के पश्चात 3 या 4 बार परिक्रमा करने की परंपरा रही है, जिसमें कई क्षेत्रों में 4 परिक्रमा करना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा की परिक्रमा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वास होता है, पति की लंबी आयु की प्राप्ति होती है और मन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. चूँकि चंद्रमा को मन का कारक माना गया है, इसलिए इनकी परिक्रमा करने से मन को शांति मिलती है और पूरे परिवार में खुशहाली व सौहार्द बना रहता है.
October 29, 202620:32 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: चांद न दिखने पर करवाचौथ का व्रत खोलने के वैकल्पिक उपाय और मान्यताएं
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: करवाचौथ के पावन पर्व पर यदि किसी कारणवश आसमान में चंद्रमा के दर्शन न हो सकें, तो व्रती महिलाओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि परंपराओं के अनुसार व्रत खोलने के कई वैकल्पिक उपाय बताए गए हैं:
शिवजी के मस्तक पर चंद्रमा के दर्शन: कुछ प्राचीन और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, नजदीकी किसी ऐसे शिव मंदिर में जाकर पूजा की जा सकती है जहाँ भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा स्पष्ट रूप से विराजमान दिखाई देते हैं. भगवान शिव के माथे पर सुशोभित चंद्रमा को ही प्रतीक मानकर अर्घ्य दिया जा सकता है.
अक्षत से चंद्रमा की आकृति बनाना: एक अन्य विधि के अंतर्गत, किसी साफ और पवित्र कपड़े या थाली पर अक्षत यानी साबुत चावल से चंद्रमा की आकृति बनाई जाती है और उसकी विधि-विधान से पूजा की जाती है.
चांदी के सिक्के का प्रयोग: कई क्षेत्रों की परंपराओं में चांदी के सिक्के या किसी गोल चांदी के टुकड़े को चंद्रमा का प्रतीक मानकर पूजा करने का विधान है. इसके पश्चात, पारंपरिक विधि के अनुसार अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है.
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये सभी वैकल्पिक तरीके अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों की मान्यताओं पर आधारित हैं, इसलिए ये सभी जगह एक समान रूप से प्रचलित नहीं होते हैं.
October 29, 202620:17 IST
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ का पर्व
करवाचौथ के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं ने पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ पूजा-अर्चना की; प्रयागराज और वाराणसी में महिलाओं ने पारंपरिक पूजा थाली के साथ अनुष्ठान संपन्न किए, मुरादाबाद में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर थाली पूजा में हिस्सा लिया, वहीं गोरखपुर के पैडलेगंज गुरुद्वारा परिसर स्थित जानकी मंदिर में भी महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की.
यहां देखिए वीडियोज-
1.
VIDEO | Uttar Pradesh: Women offered prayers at the Janki temple at the Paidleganj Gurudwara complex in Gorakhpur on Karwa Chauth.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/qMWWnoNZP7
— Press Trust of India (@PTI_News) October 29, 2026
2.
#WATCH | Uttar Pradesh | Women in Prayagraj performed the traditional puja thali rituals on the occasion of Karwa Chauth https://t.co/EYPyBldeWZ
— ANI (@ANI) October 29, 2026
3.
#WATCH | Uttar Pradesh | Women in Varanasi performed the traditional puja thali rituals on the occasion of Karwa Chauth https://t.co/TSsuc0Olgl
— ANI (@ANI) October 29, 2026
4.
#WATCH | Uttar Pradesh | Women in Moradabad participate in the traditional thali puja rituals, as they celebrate the Karwa Chauth. https://t.co/oL7GWLBDFj
— ANI (@ANI) October 29, 2026
October 29, 202619:53 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में करवाचौथ पर चांद निकलने का संभावित समय
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: करवाचौथ के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों में चंद्रमा के निकलने का संभावित समय इस प्रकार है:
- गोरखपुर: रात 7:51 से 7:52 बजे तक
- वाराणसी (बनारस): रात 7:57 बजे
- अयोध्या: रात 8:00 बजे
- लखनऊ: रात 8:01 बजे
- प्रयागराज: रात 8:01 से 8:06 बजे तक
- कानपुर: रात 8:03 से 8:05 बजे तक
- बरेली: रात 8:05 से 8:07 बजे तक
- सहारनपुर: रात 8:08 बजे
- मेरठ: रात 8:09 से 8:18 बजे तक
- गाजियाबाद: रात 8:11 बजे
- नोएडा: रात 8:11 से 8:16 बजे तक
- आगरा: रात 8:13 से 8:15 बजे तक
- मथुरा: रात 8:15 बजे
- अलीगढ़: रात 8:15 से 8:20 बजे तक
- अमरोहा: रात 8:16 बजे
- मुजफ्फरनगर: रात 8:17 बजे
- झांसी: रात 8:20 बजे
October 29, 202619:38 IST
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: बादलों के कारण चांद दिखने में हो सकती है देरी
Karwa Chauth Moonrise Timing LIVE: चंद्रमा के निकलने (चंद्रोदय) का निर्धारित समय और उसका वास्तविक रूप से दिखाई देना दोनों अलग-अलग बातें हैं. यदि चंद्रोदय के समय आसमान बिल्कुल साफ रहता है, तो चांद आसानी से और समय पर नजर आ जाता है. इसके विपरीत, यदि आसमान में घने बादल छाए रहते हैं, तो चांद के दीदार होने में कुछ देरी हो सकती है, क्योंकि बादलों या बारिश का यह प्रभाव पूरी तरह से स्थानीय मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है.
October 29, 202619:28 IST
करवाचौथ व्रत कथा और इसका महत्व
करवाचौथ के पावन पर्व पर सुनी जाने वाली पौराणिक कथा रानी वीरावती की निष्ठा और व्रत के अटूट विधान से जुड़ी है. कथा के अनुसार, सात भाइयों की इकलौती और लाडली बहन वीरावती ने विवाह के पश्चात अपना पहला करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा था. दिनभर भूखे-प्यासे रहने के कारण शाम होते-होते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे देखकर उसके भाइयों से अपनी बहन का कष्ट सहन नहीं हुआ. भाइयों ने एक योजना के तहत पेड़ की ओट में जलती हुई छलनी रखकर एक कृत्रिम (आर्टिफिशियल) चंद्रमा दिखा दिया.
वीरावती ने उसे ही वास्तविक चंद्रमा मानकर जल अर्घ्य दिया और भोजन ग्रहण कर लिया, जिससे उसका व्रत खंडित हो गया और परिणामस्वरूप उसके पति की मृत्यु हो गई. इस आघात से दुखी होकर वीरावती ने पूरे एक वर्ष तक पूर्ण श्रद्धा और तपस्या की. अगले वर्ष जब दोबारा करवाचौथ का व्रत आया, तो उसने विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की तथा सच्चे मन से चंद्र दर्शन कर अपना व्रत पूरा किया. वीरावती की इस सच्ची आराधना से देवी-देवता अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने उसके पति को पुनः जीवनदान दे दिया. तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह कठिन निर्जला व्रत रखती चली आ रही हैं.
October 29, 202619:25 IST
करवाचौथ पर साड़ी और पूजा का सामान लाने को लेकर भिड़े पति-पत्नी, थाने तक पहुंचा विवाद
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर इलाके में बुधवार देर शाम करवाचौथ के अवसर पर साड़ी और पूजा का सामान लाने की बात को लेकर एक दंपति के बीच तीखी कहासुनी हो गई. यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई, जिसमें दोनों पति-पत्नी को चोटें भी आईं. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस संबंध में बिजनौर थाने के इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
October 29, 202619:13 IST
Ayodhya-Gorakhpur Chand Nikalne Ka Samay:अयोध्या और गोरखपुर में करवाचौथ पर चांद निकलने का समय
Ayodhya-Gorakhpur Chand Nikalne Ka Samay: करवाचौथ के पावन पर्व पर रामनगरी अयोध्या में रात लगभग 08 बजकर 06 मिनट पर चंद्रमा के दर्शन होंगे, जबकि गोरखपुर में रात 08 बजकर 01 मिनट पर चंद्रोदय होगा. इन निर्धारित समयों के अनुसार व्रती महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने व्रत का पारण कर सकेंगी.
October 29, 202618:38 IST
Prayagraj Chand Nikalne Ka Samay: प्रयागराज में करवाचौथ पर चांद निकलने का समय
Prayagraj Chand Nikalne Ka Samay: करवाचौथ के पावन अवसर पर प्रयागराज में रात लगभग 8:00 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन होंगे, जिसके उपरांत व्रती महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने व्रत का पारण कर सकेंगी.