Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान में ‘अर्णब’ का असर, 34 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, जयपुर-भरतपुर में ओलावृष्टि का खतरा

Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान में ‘अर्णब’ का असर, 34 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, जयपुर-भरतपुर में ओलावृष्टि का खतरा


Last Updated:

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी के अनुसार, 30 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका है. प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी होने की जानकारी दी गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है. 31 अक्टूबर तक बारिश का असर बना रह सकता है, जबकि 1 नवंबर से मौसम शुष्क होने के आसार हैं.

Zoom

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है

जयपुर. राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है, जबकि राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी देखने को मिली. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. खासकर जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. आईएमडी ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आईएमडी के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि 1 नवंबर से अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क होने के आसार हैं.
राजस्थान में  चत्रवाती तूफान अर्णव और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है और जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तंत्र से बदला मौसम

आईएमडी के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके अलावा दक्षिणी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के आसपास भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ कमजोर होकर अवदाब में बदल चुका है और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है. इसके अगले 24 घंटों में और कमजोर होने की संभावना है. इन मौसम तंत्रों के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश की परिस्थितियां बनी हुई हैं.



Source link