Last Updated:
Rajasthan Panchayat Chunav Results : राजस्थान पंचायत चुनावों में सत्तारुढ़ बीजेपी का बड़ा झटका लगा है. पंचायतराज चुनावों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के आए परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है. इसके साथ आरएलपी और बीएपी ने जोरदार उपस्थित दर्ज कराई है. बीजेपी को इन चुनावों में अपेक्षा के अनुरुप सफलता मिलती नहीं दिख रही है. इन चुनावों ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस बीजेपी के मुकाबले बेहतर स्थिति में है. जानें कहां क्या रहा परिणाम.
राजस्थान पंचायत चुनाव की पिक्चर पूरी तरह से शाम तक क्लियर हो पाएगी.
जयपुर. राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. पंचायत चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है. इन चुनावों ने बीजेपी को एक के बाद एक तगड़े झटके लग रहे हैं. वहीं चुनाव परिणामों से उत्साहित कांग्रेस में एक नया कॉन्फिडेंस आ गया है. दोपहर 12 बजे तक घोषित हुए नतीजो में कांग्रेस बढ़त लेती हुई दिख रही है. बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के परिजनों की बुरी तरह से हार हुई है. वहीं इन चुनावों में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी (RLP) ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है. इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी अच्छी खासी उपस्थिति दर्ज कराई है.