डीजल में कितना मिला है बायोडीजल? 5% ब्‍लेंडिंग का था टारगेट, कंपनियों ने बताई हकीकत

डीजल में कितना मिला है बायोडीजल? 5% ब्‍लेंडिंग का था टारगेट, कंपनियों ने बताई हकीकत


Last Updated:

Biodiesel In Diesel: चालू वित्त वर्ष में सरकारी तेल कंपनियों ने अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान लगभग 4,900 करोड़ लीटर हाई स्पीड डीजल (HSD) बेचा. इसमें से 4,700 करोड़ लीटर से अधिक डीजल में बायोडीजल नहीं मिलाया गया था. सरकार ने साल 2030 तक डीजल में 5 फीसदी बायोडीजल मिलाने का लक्ष्‍य रखा है.

Zoom

कई देशों में डीजल में बायोडीजल मिलाकर बेचा जाता है. (Photo : Canva)

नई दिल्‍ली. आपकी गाड़ी की टंकी में जा रहे डीजल में कितना बायोडीजल मिलाया जा रहा है, क्‍या आपको पता है. देश में 2030 तक डीजल में 5% बायोडीजल मिलाने का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन तेल कंपनियों ने बताया है कि अभी यह टारगेट कोसो दूर है. इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने डीजल में बायोडीजल ब्‍लेंडिंग को लेकर स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है. कंपनियों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में कुल बायोडीजल ब्लेंडिंग महज 0.18% रही. चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में यह आंकड़ा और घटकर सिर्फ 0.08% पर सिमट गया है.

पीएसयू तेल कंपनियों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान तीनों सरकारी कंपनियों ने कुल करीब 4,900 करोड़ लीटर हाई स्पीड डीजल (HSD) की बिक्री की. इसमें से 4,700 करोड़ लीटर से ज्यादा डीजल ऐसा बेचा गया, जिसमें बायोडीजल की एक बूंद भी नहीं मिलाई गई थी. यानी बायोडीजल ब्‍लेंडिंग जीरो थी. सिर्फ करीब 200 करोड़ लीटर डीजल में ही कुल 4 करोड़ लीटर बायोडीजल मिलाया गया. हालांकि इस सीमित हिस्से में औसत ब्लेंडिंग करीब 2% रही, लेकिन देश भर में बिके कुल डीजल के अनुपात में यह हिस्सेदारी महज 0.08% ही बैठती है.

क्‍यों कम हो रही है ब्‍लेंडिंग

सरकार ने नेशनल पॉलिसी ऑन बायोफ्यूल्स 2018 के तहत 2030 तक 5% ब्लेंडिंग का लक्ष्य तय किया था. लेकिन बायोडीजल तैयार करने में इस्‍तेमाल होने में वाले कच्‍चे माल के पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध न होने की वजह से बायोडीजल का उत्पादन नहीं हो पा रहा है. इस वजह से डीजल में बायोडीजल की ब्‍लेंडिंग की रफ्तार बहुत धीमी है.



Source link