अक्षय, रणबीर से सैफ तक, बॉलीवुड में खौफ, शूटिंग सेट्स पर भी सन्नाटा, फेडरेशन ने गृह-मंत्रालय से मांगी सुरक्षा

अक्षय, रणबीर से सैफ तक, बॉलीवुड में खौफ, शूटिंग सेट्स पर भी सन्नाटा, फेडरेशन ने गृह-मंत्रालय से मांगी सुरक्षा


होमताजा खबरदेश

अक्षय, रणवीर से सैफ तक बॉलीवुड में पसरा खौफ, फेडरेशन ने मांगी सुरक्षा

Last Updated:

हाल ही में बॉलीवुड अभ‍िनेता अम‍िताभ बच्‍चन सह‍ित सैफ अली खान को भी सोशल मी‍ड‍िया पर धमकी दी गई है. ऐसे में कलाकारों को लगातार मिल रही धमकियों के बाद FWICE ने गृह मंत्रालय और मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर कलाकारों और सेट पर काम करने वालों की सुरक्षा की मांग की है.

Zoom

अक्षय, रणवीर से सैफ तक, बॉलीवुड में खौफ, शूटिंग सेट्स पर भी सन्नाटा, फेडरेशन ने गृह-मंत्रालय से मांगी सुरक्षा. (फाइल फोटो)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खौफ का माहौल पैदा हो गया है. टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद एक-एक कर बॉलीवुड हीरो आयुष्मान खुराना, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और अब सैफ अली खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं. अब इन धमकियों के बाद फिल्म इंडस्ट्री की फेडरेशन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है और सेलेब्रिटीज के लिए सुरक्षा की मांग की है.

गैंगस्टर्स की ओर से सोशल मीडिया पर दी जा रहीं इन धमकियों का डर इस कदर फैला है कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉयज ने मुंबई पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर सभी बड़े एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स समेत बड़े कलाकारों के लिए सुरक्षा की मांग की है.

एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से फिल्मों की शूटिंग सेट्स पर भी भय का माहौल है. कलाकार ज्यादा किसी से मिल नहीं रहे और काफी डरे-सहमे रहकर काम कर रहे हैं. ऐसे में सभी की सुरक्षा बेहद जरूरी है.

फेडरेशन ने पत्र में मुंबई पुलिस से मांग की है कि अपराधी किस रूप में कहां आ जाएं कुछ पता नहीं है ऐसे में जरूरी है कि बैकग्राउंड डांसर्स, जूनियर आर्टिस्ट्स, ऑडियंस समेत बाकी टेक्निकल स्टाफ को भी सेट पर बैक ग्राउंड चेक और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही सेट पर एंट्री दी जाए.

हाल ही में मिली सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन को धमकियां
हाल ही में गोदारा गैंग की ओर से बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को धमकी दी गई थी. करीना कपूर को लेकर गैंग ने सैफ को सोशल मीडिया पर धमकाया. जबकि इससे पहले अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को धमकी दी गई.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link