Aditya Dhar Lucky Charm Yami: यामी गौतम को ‘लेडी लक’ मानते हैं आदित्य धर, 20 साल का संघर्ष, आते ही चमकी किस्मत

Aditya Dhar Lucky Charm Yami: यामी गौतम को ‘लेडी लक’ मानते हैं आदित्य धर, 20 साल का संघर्ष, आते ही चमकी किस्मत


Last Updated:

बॉलीवुड के पावर कपल आदित्य धर और यामी गौतम ने एक बार फिर अपने प्यार और आपसी सम्मान से लोगों का दिल जीत लिया है. हाल ही में आयोजित ‘सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026’ अवॉर्ड समारोह में इस जोड़ी को खास सम्मान से नवाजा गया. इस खास मंच पर दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष, सफर और एक-दूसरे के योगदान पर खुलकर बात की. जहां आदित्य ने यामी को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए उन्हें अपना ‘लेडी लक’ बताया, वहीं यामी ने अपने पति की ईमानदारी और जुनून की जमकर तारीफ की.

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में कई बार किसी कलाकार या फिल्ममेकर की सफलता रातोंरात चर्चा का विषय बन जाती है. लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने के पीछे सालों की मेहनत छिपी होती है. निर्देशक आदित्य धर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से अपनी पहचान बनाने वाले आदित्य आज ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद देशभर में चर्चा में हैं. हालांकि, इस कामयाबी के पीछे वह अपनी मेहनत के साथ एक खास इंसान का भी बड़ा योगदान मानते हैं. उनके मुताबिक, जब से यामी गौतम उनकी जिंदगी में आई हैं, उनकी किस्मत बदल गई है. हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह में आदित्य ने पत्नी यामी को अपना ‘लेडी लक’ बताया और अपने 20 साल के संघर्ष को याद किया.

दरअसल, आदित्य धर और यामी गौतम 19 नवंबर को दिल्ली में आयोजित CNN-News18 Indian of the Year 2026 समारोह में शामिल हुए. इस दौरान दोनों को उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जब आदित्य से उनके फिल्मी सफर और सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी सादगी से अपनी बात रखी. वीडियो ग्रैब

आदित्य ने कहा कि उन्हें रातोंरात मिली सफलता तक पहुंचने में करीब 20 साल लग गए. उन्होंने बताया कि उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. निर्देशक ने यामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद खुशकिस्मत हैं कि उनकी शादी एक ऐसी इंसान से हुई, जो उनके लिए बेहद खास हैं. यामी के जिंदगी में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई. आदित्य ने उन्हें अपनी ‘लेडी लक’ बताते हुए कहा कि उनकी वजह से ही वह भारत की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाने का काम कर पा रहे हैं. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2006 में आदित्य धर मुंबई में फिल्ममेकर का सपना लेकर पहुंचे थे. शुरुआती दिनों में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. इसके अलावा वह गीतकार और डायलॉग राइटर के रूप में भी जुड़े रहे. कई साल तक पर्दे के पीछे काम करने के बाद उन्हें निर्देशन का मौका मिला. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

साल 2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल स्टारर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. इस फिल्म के लिए आदित्य को बेस्ट डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. इसके बाद ‘आर्टिकल 370’ और अब ‘धुरंधर’ के जरिए उन्होंने बतौर फिल्ममेकर अपनी अलग पहचान बनाई है. यही वजह है कि 20 साल के सफर को लेकर उनका बयान काफी मायने रखता है. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

इस दौरान यामी गौतम ने भी पति आदित्य धर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आदित्य की सबसे बड़ी खासियत उनकी ईमानदारी, मेहनत और अपने काम के प्रति जुनून है. यामी के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसे एक्सपीरियंस होते हैं, जो इंसान को कड़वा बना देते हैं. कुछ लोग मुश्किलों से गुजरने के बाद दूसरों के बारे में निगेटिव बातें करने लगते हैं, लेकिन आदित्य ने अपने साथ हुए एक्सपीरियंस के बावजूद अपना अच्छा स्वभाव नहीं बदला. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

यामी ने कहा कि आदित्य के बारे में किसी से भी बुरा सुनने को नहीं मिलता. वह सेट पर भी उसी तरह पेश आते हैं, जैसे पर्सनल लाइफ में हैं. उनके अंदर अपने काम को लेकर एक अलग ही जुनून है. यामी ने बताया कि आदित्य कई बार बिना सोए करीब 70 घंटे तक काम कर चुके हैं. उनके दिमाग में हमेशा एक साफ लक्ष्य रहता है कि अगर उन्हें कोई फिल्म बनाने का मौका मिला है, तो वह उसमें अपना पूरा समय, मेहनत और ईमानदारी लगाएंगे. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

यामी ने यह भी कहा कि सिर्फ बड़ा सपना देखना काफी नहीं होता, बल्कि उसे पूरा करने के लिए हिम्मत भी चाहिए. उनके मुताबिक, आदित्य में अपने विजन पर भरोसा करने और उसे पूरा करने का साहस है. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

जहां यामी अपने पति की तारीफ कर रही थीं, वहीं आदित्य भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे. उन्होंने यामी को गोल्डन हार्ट वाली महिला बताया. आदित्य का मानना है कि दर्शकों ने अभी तक यामी की प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल पर्दे पर नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि देश और विदेश के दर्शकों ने भी उनकी काबिलियत का 50 फीसदी हिस्सा तक नहीं देखा है. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

आदित्य ने यामी की फिल्मों में उनके काम की तारीफ करते हुए ‘आर्टिकल 370’ और ‘हक’ का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने दोनों फिल्मों में यामी के एक्टिंग को शानदार बताया. साथ ही कहा कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं. आदित्य को भरोसा है कि आने वाले समय में दर्शकों को यामी का बेहतरीन काम देखने को मिलेगा. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

इस बातचीत के दौरान आदित्य से यह भी पूछा गया कि अपनी पत्नी को फिल्म में डायरेक्ट करना उनके लिए कितना आसान या मुश्किल होता है. इस पर उन्होंने बताया कि निजी रिश्ते और काम को दोनों अलग रखते हैं. अगर उन्हें यामी के साथ किसी प्रोजेक्ट पर बात करनी होती है तो वह घर में सामान्य बातचीत के दौरान सीधे फिल्म ऑफर नहीं करते. वह इसके लिए भी प्रोफेशनल तरीका अपनाना पसंद करते हैं. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

आदित्य ने कहा कि उनके लिए काम की अपनी एक पवित्रता है. इसलिए काम के मामले में प्रोफेशनल रहना जरूरी है. दोनों की यह सोच बताती है कि शादी के रिश्ते के साथ-साथ वे एक-दूसरे के काम और फैसलों का भी सम्मान करते हैं. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

आपको बता आदित्य धर और यामी गौतम की मुलाकात फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के दौरान हुई थी. इसी फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. 4 जून 2021 को दोनों ने हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी. शादी के करीब तीन साल बाद मई 2024 में उनके घर बेटे वेदाविद का जन्म हुआ. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

यामी पहले भी कई इंटरव्यू में आदित्य की तारीफ कर चुकी हैं. वह कह चुकी हैं कि किसी रिश्ते में हर पसंद एक जैसी होना जरूरी नहीं है, लेकिन दोनों के विचार, संस्कार और जीवन को देखने का नजरिया मिलना अहम है. फोटो साभार-@adityadharfilms/Instagram

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link