BB20: काजी ने मनीष को कहा प्रोफेसर, नेटफ्लिक्स ने भी ले लिए मजे, शेयर की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

BB20: काजी ने मनीष को कहा प्रोफेसर, नेटफ्लिक्स ने भी ले लिए मजे, शेयर की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस


Last Updated:

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच हुई ‘प्रोफेसर’ वाली बहस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. दोनों की तकरार पर नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी मजेदार अंदाज में चुटकी ली है. प्लेटफॉर्म ने ‘मनी हीस्ट’ के प्रोफेसर यानी आल्वारो मोर्ते की फोटो शेयर कर ऐसा पोस्ट किया कि यूजर्स अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे. मनीष ने इस बहस के दौरान अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा दर्दनाक खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर बांधा समा

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट के बीच नोक-झोंक देखने को मिल रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच जबरदस्त बहस हुई. अब इस बहस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हुआ ये था कि काजी ने मनीष को बार-बार प्रोफेसर कहकर बुलाया, जिससे मनीष काफी नाराज हो गए.इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस को नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी अपने अंदाज में यूज किया है.प्लेटफॉर्म की एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है.

बिग बॉस लोगों का फेवरेट शो है. इस शो के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हाल ही में मनीष और काजी के बीच हुई इस बहस के बाद मनीष ने यह भी माना कि काजी के साथ हुई बहस में उन्हें अपने पुराने जख्मों को फिर से सामने नहीं लाना चाहिए था. इस खुलासे के बाद बिग बॉस में हुआ ये विवाद सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

नेटफ्लिक्स ने मनी हीस्ट के प्रोफेसर को लेकर किया पोस्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 19 नवंबर को अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें ‘I look like a professor’ यानी ‘मैं प्रोफेसर जैसा दिखता हूं’ लिखा हुआ था. इसके साथ ही ‘मनी हीस्ट’ में प्रोफेसर का पॉपुलर रोल निभाने वाले एक्टर आल्वारो मोर्ते की फोटो भी साथ में शेयर की गई है. अब लोग इस पोस्ट को काजी और मनीष की बहन से जोड़कर देख रहे हैं. नेटफ्लिक्स के इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अलग-अलग दुनिया के किरदारों का मजेदार मिलन है. वहीं, कुछ लोगों ने काजी के कॉन्फिडेंस की तारीफ की है .एक अन्य ने लिखा नेटफ्लिक्स इस बार खुद को रोक नहीं पाया.

(फोटो साभार:x@NetflixIndia)

मनीष का प्रोफेसर सुनते ही फूटा गुस्सा

मनीष और काजी के दौरान ये बहस नॉमिनेशन टास्क के दौरान शुरू हुई थी. काजी तौकीर लगातार मनीष गोयल को प्रोफेसर कह रहे थे. मनीष को उनका यह स्टाइल अच्छा नहीं लग रहा था. उन्होंने कई बार काजी को मना भी किया. बहस के दौरान मनीष ने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वह प्रोफेसर नहीं, बल्कि अच्छे दिखने वाले एक्टर हैं. इसके बाद उन्होंने अपने करियर का जिक्र करते हुए बताया कि 25 साल के दौरान वह करीब 30 टीवी शोज में काम कर चुके हैं.वहीं काजी ने कहा कि प्रोफेसर कहना किसी बेईज्जती करना नहीं है.

बता दें कि इस पूरी बहस के बाद मनीष ने जिक्र किया कि जब वह स्कूल में आठवीं से दसवीं क्लास में थे, वो समय उनके लिए बहुत बुरा था. वह महज 12 से 13 साल थे.लेकिन उस वक्त जो हुआ,इसके बारे में सिर्फ उनकी मां ही जानती थीं. मनीष ने बताया कि उस वक्त वह खुद को खत्म करने की भी कोशिश कर चुके थे. उनके मुताबिक, उस दौर की यादें इतनी दर्दनाक हैं कि वह उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते.मनीष ने माना कि इस बहस में उन्हें अपने पुराने जख्मों को फिर से सामने नहीं लाना चाहिए था.



Source link