सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026: ‘धुरंधर’ के लिए आदित्य धर ने जीता खिताब, देखें 15 कैटेगरी की पूरी लिस्ट

सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026: ‘धुरंधर’ के लिए आदित्य धर ने जीता खिताब, देखें 15 कैटेगरी की पूरी लिस्ट


होमताजा खबरदेश

आदित्य धर बने इंडियन ऑफ द ईयर 2026, SKY और धनुष समेत सभी विनर्स की लिस्ट देखिए

Last Updated:

CNN-News18 Indian of the Year 2026 Winners List: सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026 के 16वें एडिशन में फिल्ममेकर आदित्य धर ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए मुख्य खिताब जीता. साल 2006 से शुरू हुए इस मंच पर इस बार 15 कैटेगरी में विजेताओं का सम्मान हुआ. सिनेमा से लेकर खेल और साइंस तक देश को दिशा देने वाले दिग्गज चुने गए. इनमें सूर्यकुमार यादव और धनुष के साथ यामी गौतम व भावना कंठ शामिल रहीं.

Zoom

CNN-News18 Indian of the Year 2026: 16वें इंडियन ऑफ द ईयर 2026 में आदित्य धर बने विजेता.

नई दिल्ली: गुरुवार को सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026 का 16वां एडिशन आयोजित हुआ. इस मंच पर देश के भविष्य को दिशा देने वाली हस्तियों और संस्थानों का सम्मान किया गया. फिल्ममेकर आदित्य धर ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए इंडियन ऑफ द ईयर 2026 का मुख्य खिताब अपने नाम किया. इस साल की थीम ‘द वन्स डिफाइनिंग टुमॉरो’ रखी गई थी और कुल 15 कैटेगरी में विजेताओं को चुना गया. सिनेमा और खेल से लेकर बिजनेस, साइंस और पब्लिक सर्विस तक अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों ने यह सम्मान जीता.

सीएनएन-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट

  • इंडियन ऑफ द ईयर 2026 – आदित्य धर
  • यूथ आइकॉन – दैयाफी लामारे (रेबल)
  • एंटरटेनमेंट – विशाल चतुर्वेदी (हनुमान अंश)
  • एंटरटेनमेंट (पॉपुलर चॉइस) – धनुष
  • ग्लोबल इंडियन अवॉर्ड – श्रीकांत दातार (डीन, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल)
  • विकसित भारत चैंप्स – स्काईरूट एयरोस्पेस
  • राइजिंग स्पोर्ट्स स्टार – आयुष शेट्टी (बैडमिंटन खिलाड़ी)
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट – सूर्यकुमार यादव
  • क्लाइमेट वॉरियर – सुमेर सिंह भाटी
  • हेल्दी इंडिया क्रूसेडर – तुकाराम मुंडे (कमिश्नर, महाराष्ट्र एफडीए)
  • आइकॉनिक वुमेन अचीवर – स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ
  • स्पोर्ट्स – महिला 4 गुणा 100 मीटर रिले टीम (किरण पहल, एम पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज)
  • बिजनेस – माधव झा और मुकुंद झा (इमर्जेंट)
  • चैंपियन ऑफ भारत स्टोरी – यामी गौतम और आदित्य धर
  • भारत ब्रेवहार्ट – स्मित मच्छर



Source link