फल से लेकर सब्जी तक, जहानाबाद में यहां तैयार हो रही है मॉडर्न मंडी

फल से लेकर सब्जी तक, जहानाबाद में यहां तैयार हो रही है मॉडर्न मंडी


Last Updated:

बिहार के जहानाबाद जिले के किसानों को अब सामान इधर-उधर नहीं ले जाना पड़ेगा. क्योंकि शहर में बाजार समिति का विधिवत उद्घाटन बहुत जल्द होने वाला है. इस बाजार समिति बनने के बाद एक ही प्रांगण में कई तरह के बाजार लगाने की सुविधा मिलेंगी.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के किसानों को अब सामान इधर-उधर नहीं ले जाना पड़ेगा. क्योंकि शहर में बाजार समिति का विधिवत उद्घाटन बहुत जल्द होने वाला है. इस बाजार समिति बनने के बाद एक ही प्रांगण में कई तरह के बाजार लगाने की सुविधा मिलेगी. बाजार समिति के उद्घाटन से पूर्व शेष कार्यों का तेज गति से पूरा करने का काम चल रहा है. एक बार जब बाजार समिति पूरी तरह से सुचारू रूप से चालू होगी तो बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी रहने की विशेष सुविधा मिलेगी.

जानकारी के मुताबिक, बाजार समिति परिसर में 108 कमरे तैयार किए गए हैं. वहीं, हर बाजार को लेकर अलग अलग परिसर बनाए गए हैं. फल का बाजार अलग होगा. वहीं, आलू और प्याज का भी बाजार अलग होगा. इसके साथ ही खुदरा बाजार तथा पशुधन क्षेत्र सहित कई अन्य भवन बनाए गए हैं, जिसका सीधा लाभ जिले के लोगों को मिलने वाला है. यहां आने के बाद किसानों को इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बाजार समिति का जल्द उद्घाटन, लगभग बनकर तैयार

बता दें कि इन सभी भवनों को 40 करोड़ रुपए की मदद से तैयार किए जा रहे हैं. जब प्रशासनिक भवन से लेकर अन्य मंडिया शुरू हो जाएंगी तो लोगों को एक ही परिसर के भीतर सभी तरह की सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा. अब तक किसानों को फल मंडी में फल पहुंचाने आने पर रहने की सुविधा नहीं मिल पाती थी, लेकिन उसकी भी सुविधा मिलेंगी. इसके अलावा भी कई तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा. खास तौर पर जिले के लोगों को एक ही स्थान पर खुदरा मार्केट की सुविधा के साथ साथ फल बाजार और अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी.

बदल जाएगी व्यापारियों की किस्मत

बाजार समिति जहानाबाद के फल व्यवसाई संतोष कुमार ने कहा, “अब तक हमलोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, सुनने में आ रहा है कि प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे तो बहुत अच्छा लग रहा है. यहां 108 कमरा बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 40 कमरा फल मंडी के लिए है. वहीं, अलग अलग मार्केट के लिए अन्य कमरे बनाए गए हैं. अब तक बाहर से आने वाले व्यापारियों को रहने की सुविधा नहीं थी तो सुनने में आ रहा है कि उसकी भी सुविधा प्रदान की जाएगी. उसको लेकर भी भवन बनाए गए हैं.”



Source link