IPL से मुकाबला नहीं कर सकता पाकिस्तान सुपर लीग, क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक तो लगभग रो गए!

IPL से मुकाबला नहीं कर सकता पाकिस्तान सुपर लीग, क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक तो लगभग रो गए!


होमखेलक्रिकेट

IPL से मुकाबला नहीं कर सकता PSL, क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक तो लगभग रो गए!

Last Updated:

IPL vs PSL: पाकिस्तान भले ही कई साल पहले कंगाल हो चुका हो, उसकी पूरी अर्थव्यवस्था कर्ज पर टिकी हो, लेकिन हमारे पड़ोसियों की अकल कम होने का नाम नहीं ले रही. घर में आटे खरीदने के पैसे नहीं है, लेकिन सपने भारत को नीचा दिखाने की होती है. भारत के आईपीएल को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने टी-20 लीग PSL को भी उसी वक्त करवाता है, लेकिन इससे उसका फायदा कम नुकसान ही नुकसान ज्यादा है.

Zoom

आईपीएल बनाम पीएसएल

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम उमर ने माना है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) कारोबार के मामले में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मुकाबला नहीं कर सकता, उन्होंने संकेत दिया है कि अगर सही पेशकश मिलती है तो वह अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को बेचने के लिए तैयार हैं. उमर का मानना है कि आईपीएल से मुकाबले के लिए पीएसएल का आयोजन उसी समय करना एक बड़ी गलती थी.

उमर ने कहा कि अब पीएसएल से विदा लेने का समय आ गया है. अगर उनकी शर्तों के मुताबिक सही पेशकश मिलती है तो वह फ्रेंचाइजी बेचने पर विचार कर सकते हैं. कराची शहर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष उमर ने कहा:

हम आईपीएल या उसके बाजार का मुकाबला नहीं कर सकते, उनकी तुलना में हमारा बाजार काफी सीमित है। हमारे पास ऐसे प्रायोजक भी नहीं हैं जो पीएसएल में उस तरह पैसा लगा सकें, जैसा आईपीएल में लगाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आईपीएल को टिकटों की बिक्री, टीमों के आधिकारिक सामान और प्रसारण अधिकारों से बड़ी कमाई होती है, इसके उलट पाकिस्तान में फ्रेंचाइजी को आधिकारिक मर्चेंडाइज बेचने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उमर ने उदाहरण देते हुए कहा:

आईपीएल में टिकटों की बिक्री और टीमों से जुड़े सामान की बिक्री से काफी कमाई होती है. इसके अलावा प्रसारण से तो पैसा मिलता ही है. पाकिस्तान में हमने टीम की आधिकारिक जर्सी की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपये रखी, लेकिन उसकी नकली कॉपी 200 रुपये में मिल जाती है, इससे हमारी कमाई रुक जाती है.

गौरतलब है कि पीएसएल 2025 से आईपीएल के आयोजन के दौरान यानी मार्च से मई के बीच खेला जा रहा है, ऐसे में दोनों लीग के बीच व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स पीएसएल की सफल फ्रेंचाइजी में शामिल रही है. टीम ने चार बार फाइनल में जगह बनाई और एक बार खिताब अपने नाम किया है.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)



Source link