‘दुनिया की स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध’, APEC में ट्रंप ने दिया शांति संदेश
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
APEC Summit Message from Trump-Jinping: चीन में चल रहे एशिया-पैसेफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन के सम्मेलन में दो ऐसे नेता आमने-सामने मिले, जो वैश्विक परिदृश्य में धुर प्रतिद्वंद्वी हैं. शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में अलग-अलग बातें कहीं लेकिन नजर तो इन दोनों की व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली मुलाकात पर है.
एपेक समिट में क्या बोले जिनपिंग-ट्रंप. (क्रेडिट- रॉयटर्स)
चीन के शेनझेन में चल रहे APEC सम्मेलन में दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जब यहां पर अपना संबोधन दिया तो इसमें क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक सहयोग और वैश्विक शांति को प्राथमिकता देने की बात कही. दिलचस्प ये भी है कि अमेरिका खुद इस वक्त युद्ध में फंसा हुआ है और शांति दूत जैसी बातें कर रहा है. जब दुनिया यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में जारी तनाव से जूझ रही है, तभी हो रहे इस सम्मेलन में अब सबकी निगाहें ट्रंप, शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रस्तावित त्रिपक्षीय मुलाकात पर टिकी हैं.
दुनिया में शांति और स्थिरता चाहता है अमेरिका: ट्रंप
APEC सम्मेलन को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया भर में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अमेरिका एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में शांतिपूर्ण विकास और मजबूत आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए काम करता रहेगा. इसी बीच उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवाद का जिक्र करते हुए दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने में मदद मिली. उन्होंने इसे अमेरिकी कूटनीति की उपलब्धि के तौर पर पेश किया. ट्रंप ने मौजूदा अमेरिकी इकोनॉमी पर बोलते हुए दावा किया कि देश की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर है और महंगाई दर 2 प्रतिशत से नीचे आ गई है.
शी जिनपिंग का संदेश ने ग्लोबल साझेदारी
दूसरी तरफ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एपेक सम्मेलन के उद्घाटन भाषण के दौरान व्यापारिक साझेदारी और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण की बात कही. उन्होंने कहा कि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र वैश्विक व्यापार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे में यहां के देशों को आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए और देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के नए अवसर तलाशने चाहिए.
अब पुतिन के साथ मुलाकात पर नजर
ट्रंप ने शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन पक्षों की बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वह इस मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व का संकट, वैश्विक व्यापार और रणनीतिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है. ऐसे में दुनियाभर की नजरें इसी मुलाकात पर हैं. जो किलिन विला में जैसे हाईप्रोफाइल वेन्यू पर होने वाली है.