Ajmer News: पुष्कर मेले में ब्रह्मा जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, थाईलैंड के फूलों से सजेगा मंदिर का दरबार

Ajmer News: पुष्कर मेले में ब्रह्मा जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, थाईलैंड के फूलों से सजेगा मंदिर का दरबार


होमताजा खबरधर्म

ब्रह्मा जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, थाईलैंड के फूलों से सजेगा मंदिर दरबार

Last Updated:

Ajmer Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा है. कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले इस मेले में ब्रह्मा जी का श्रृंगार थाईलैंड और देश के अन्य हिस्सों से मंगाए गए विशेष फूलों से किया जाएगा. सनातन धर्म में इस अवधि का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि कार्तिक मास में पुष्कर सरोवर में स्नान करने से कोटि-कोटि पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं, जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य फल मिलता है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. ब्रह्मा नगरी पुष्कर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. यहां देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले प्रसिद्ध पुष्कर मेले को लेकर श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह नजर आ रहा है.

देशभर से श्रद्धालु पुष्कर पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान और जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं. मेले को लेकर ब्रह्मा मंदिर में भी विशेष धार्मिक आयोजनों और आकर्षक सजावट की तैयारियां की गई हैं. इस बार भगवान ब्रह्मा जी का श्रृंगार थाईलैंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से मंगाए गए विशेष फूलों से किया जाएगा.

देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक आस्था का महापर्व
जगतपिता श्री ब्रह्मा मंदिर पुष्कर के पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक तीर्थराज पुष्कर में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मेले का आयोजन होता है. सनातन धर्म में इस अवधि का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि कार्तिक मास में पुष्कर सरोवर में स्नान करने से कोटि-कोटि पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं, जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य फल मिलता है. इसी आस्था के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर पहुंच रहे हैं.

थाईलैंड से आएंगे फूल, देशभर के फूलों से होगा भगवान का श्रृंगार
पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी भगवान ब्रह्मा जी का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा. इसके लिए थाईलैंड के साथ बेंगलुरु, कर्नाटक, कश्मीर और कलकत्ता से विभिन्न प्रकार के विशेष फूल मंगवाए जा रहे हैं. इन फूलों से भगवान का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा. मंदिर में इस विशेष श्रृंगार को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्तिक मेले के दौरान दर्शन करने आने वाले भक्तों को भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन हो सकें.



Source link