6 छात्राओं को राजगीर घुमाने वाले शिक्षक सस्पेंड, हेडमास्टर पर भी एक्शन; जानें क्या है पूरा मामला?

6 छात्राओं को राजगीर घुमाने वाले शिक्षक सस्पेंड, हेडमास्टर पर भी एक्शन; जानें क्या है पूरा मामला?


Last Updated:

Gopalganj News : गोपालगंज के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वृन्दावन पंचायत में छह छात्राओं को बिना विभागीय अनुमति राजगीर घुमाने और अभद्र व्यवहार के आरोप में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच रिपोर्ट के बाद प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव और शिक्षक एहसान अख्तर को निलंबित कर दिया गया है. आरोप है कि शिक्षक ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच छात्राओं को सरकारी योजना के तहत भ्रमण कराने की बात कहकर अभिभावकों की सहमति ली थी, जबकि विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी.

Zoom

शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की जांच कराई.

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में एक प्लस-टू विद्यालय के शिक्षक की कथित करतूत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विद्यालय की छह छात्राओं को बिना विभागीय अनुमति राजगीर घुमाने और उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर कराई गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं भी सामने आई हैं.

मामला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वृन्दावन पंचायत का है. जांच रिपोर्ट के मुताबिक, विद्यालय के शिक्षक एहसान अख्तर ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच कक्षा 11वीं की छह छात्राओं को अपने निजी खर्च पर राजगीर भ्रमण कराया था. आरोप है कि उन्होंने छात्राओं के अभिभावकों को सरकारी योजना के तहत भ्रमण कराने की जानकारी देकर उनकी सहमति ली थी. जबकि इस यात्रा के लिए शिक्षा विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी.

प्रधानाध्यापक की भूमिका पर भी उठे सवाल

इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. जांच में सामने आया कि उन्हें अनधिकृत भ्रमण की जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इसकी सूचना विभाग के वरीय अधिकारियों को नहीं दी. जांच रिपोर्ट में इसे गंभीर लापरवाही माना गया है. इसके अलावा विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी, परीक्षा संचालन में अनियमितता और विद्यालय प्रबंधन से जुड़ी शिकायतें भी सामने आई हैं. इन मामलों को भी जांच में शामिल किया गया है.

वायरल वीडियो में कथित आपत्तिजनक आचरण

मामले में एक वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षक का कथित आपत्तिजनक आचरण दिखाई देने का आरोप है. विद्यालय में इस मामले को लेकर हंगामा और बवाल भी हुआ था. इसके बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की जांच कराई. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव और शिक्षक एहसान अख्तर को निलंबित कर दिया है. डीईओ ने कार्रवाई की पुष्टि की है. इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है.

क्या है पूरा मामला?

जांच रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक ने छह छात्राओं को सरकारी योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण कराने की बात कहकर अभिभावकों की सहमति ली थी, जबकि विभाग से इसकी अनुमति नहीं ली गई थी. अब विभागीय कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और आवश्यक कदम उठाए जाने की संभावना है.



Source link