Last Updated:
Kashmiri Glasses Trend: देहरादून के पलटन बाजार में इन दिनों एक खास चश्मे का क्रेज लड़कियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कश्मीरी चश्मा इस विंटर सीजन नया फैशन ट्रेंड बन गया है. चौड़ा फ्रेम, मखमली फिनिश और स्टाइलिश लुक इसकी सबसे बड़ी खासियत है. कॉलेज गर्ल्स से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाएं तक इसे खूब पसंद कर रही हैं. खास बात यह है कि पलटन बाजार में इसकी कीमत महज 250 रुपये से शुरू होती है.
देहरादून के दिल माने जाने वाले पलटन बाजार में इस विंटर सीजन एक नया फैशन ट्रेंड छाया हुआ है. इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ कश्मीरी चश्मा अब लड़कियों की पहली पसंद बन गया है. इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स में दिखने के बाद कश्मीरी चश्मे की डिमांड बाजार में बढ़ गई है. पलटन बाजार की कई दुकान पर यह ट्रेंडी चश्मा सजा हुआ नजर आ रहा है दुकानदार भी इस नए ट्रेंड से काफी खुश हैं क्योंकि लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं.
इस चश्मे की सबसे बड़ी खासियत इसका चौड़ा और स्टाइलिश फ्रेम है. कश्मीरी कारीगरी से बने इस चश्मे में मखमली फिनिश वाले लेंस लगाए गए हैं. आमतौर इसका फ्रेम पर काले, भूरे और ट्रांसपेरेंट शेड में आता है. लेंस पर हल्की ब्राउन और ग्रे कोटिंग होती है जो आंखों को सुकून देती है. यह चश्मा देखने में बेहद हल्का लेकिन मजबूत और टिकाऊ माना जाता है.
दुकानदार जगदीश ने बताया कि कश्मीरी चश्मा खासकर गोरे रंग पर बहुत ज्यादा खिलता है. इसके चौड़े फ्रेम से चेहरे को एक शार्प और कश्मीरी लुक मिलता है. मखमली फिनिश वाले लेंस गालों की चमक को और ज्यादा उभारते हैं. लड़कियां इसे पहनकर खुद को कश्मीरी गर्ल जैसा महसूस कर रही हैं इसलिए कॉलेज गर्ल्स में यह सबसे ज्यादा डिमांड में है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सर्दियों में देहरादून की चटख धूप आंखों के लिए नुकसानदायक होती है. यह कश्मीरी चश्मा धूप से बचाव के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट भी बन गया है. इसमें यूवी प्रोटेक्शन वाले लेंस लगे होते हैं जो आंखों को सेफ रखते हैं. वेलवेट सूट और फर वाली जैकेट के साथ इसका कॉम्बिनेशन परफेक्ट लगता है इसलिए विंटर आउटफिट में यह सबसे जरूरी एक्सेसरी बन गया है.
इंस्टाग्राम पर कश्मीरी इन्फ्लुएंसर ने इस चश्मे को पहनकर कई वीडियो बनाए हैं. कश्मीर की वादियों में बर्फ के बीच इस चश्मे का लुक बहुत आकर्षक लगता है. बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी एयरपोर्ट लुक में ऐसा ही चश्मा पहनती नजर आई हैं. यूट्यूब पर इसके स्टाइलिंग टिप्स वाले वीडियो लाखों संख्या में देखे जाते हैं. इसी कारण से देहरादून के युवाओं में भी इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है.
यह चश्मा हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है. एथनिक वियर में वेलवेट सूट, फारसी सलवार और शरारा के साथ यह बहुत सुंदर लगता है. वेस्टर्न वियर में ओवरकोट, स्वेटर और जींस के साथ भी इसका लुक कमाल का आता है. ऑफिस जाने वाली महिलाएं भी इसे फॉर्मल लुक में पहन रही हैं. एक ही चश्मा कई तरह के लुक के लिए उपयोगी है.
पलटन बाजार में इस चश्मे की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है. अच्छी क्वालिटी का कश्मीरी चश्मा दो सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक मिल रहा है. ब्रांडेड और ज्यादा फिनिश वाले चश्मे की कीमत आठ सौ तक है. बाजार में सनग्लास, ट्रांसपेरेंट और पावर लेंस में भी इसकी वैरायटी उपलब्ध है. हर बजट और हर चेहरे के हिसाब से इसमें कई ऑप्शन मौजूद हैं.
पलटन बाजार के दुकानदारों में इस वायरल ट्रेंड को लेकर काफी खुशी है. उनका कहना है कि वेलवेट सूट के साथ कश्मीरी चश्मे का कॉम्बो सबसे ज्यादा बिक रहा है. ग्राहक एक साथ सूट और चश्मा दोनों की खरीदारी कर रहे हैं. आने वाले शादी के सीजन में इसकी डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है. अगर आप भी विंटर में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यह चश्मा आपके लिए बेस्ट है. इनकी कीमत 250 रुपए से शुरू होती है.