यूपीएससी की तैयारी छोड़ प्रयागराज की सोनिका सिंह ने सीखी पोर्ट्रेट पेंटिंग की बारीकी, बॉलीवुड तक मिली पहचान, अब करेंगी ये काम

यूपीएससी की तैयारी छोड़ प्रयागराज की सोनिका सिंह ने सीखी पोर्ट्रेट पेंटिंग की बारीकी, बॉलीवुड तक मिली पहचान, अब करेंगी ये काम


Last Updated:

यूपीएससी की तैयारी छोड़कर पेंटिंग की दुनिया में कदम रखने वाली प्रयागराज की सोनिका सिंह आज अपनी कला से अलग पहचान बना रही हैं. कभी सिविल सर्विसेज में जाने का सपना देखने वाली सोनिका ने मां की तबीयत खराब होने पर उनकी देखभाल के लिए अपनी तैयारी छोड़ दी. इसके बाद धीरे-धीरे उनका रुझान पेंटिंग की ओर बढ़ा. आज उनकी बनाई पेंटिंग बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा तक पहुंच चुकी है. सोनिका सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी और पीसीएस की तैयारी शुरू की थी. इसी दौरान उनकी मां की तबीयत खराब हो गई. परिवार में मां की देखभाल करने के लिए कोई दूसरी महिला नहीं थी. ऐसे में सोनिका ने तैयारी छोड़कर मां की देखभाल को प्राथमिकता दी.

ख़बरें फटाफट

सतेंद्र गुप्ता/ प्रयागराज: यूपीएससी की तैयारी छोड़कर पेंटिंग की दुनिया में कदम रखने वाली प्रयागराज की सोनिका सिंह आज अपनी कला से अलग पहचान बना रही हैं. कभी सिविल सर्विसेज में जाने का सपना देखने वाली सोनिका ने मां की तबीयत खराब होने पर उनकी देखभाल के लिए अपनी तैयारी छोड़ दी. इसके बाद धीरे-धीरे उनका रुझान पेंटिंग की ओर बढ़ा. आज उनकी बनाई पेंटिंग बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा तक पहुंच चुकी है.

सोनिका सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी और पीसीएस की तैयारी शुरू की थी. इसी दौरान उनकी मां की तबीयत खराब हो गई. परिवार में मां की देखभाल करने के लिए कोई दूसरी महिला नहीं थी. ऐसे में सोनिका ने तैयारी छोड़कर मां की देखभाल को प्राथमिकता दी. उनका कहना है कि उस समय परिवार की जिम्मेदारी निभाना उनके लिए सबसे जरूरी था.

मां की देखभाल के साथ शुरू किया पेंटिंग

मां की देखभाल के दौरान उन्होंने पेंटिंग को समय देना शुरू किया. धीरे-धीरे कला के प्रति उनकी रुचि बढ़ती गई और उन्होंने इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया. सोनिका बताती हैं कि पेंटिंग करना उनके लिए किसी खास प्रशिक्षण से ज्यादा अभ्यास और अपनी कल्पना को कैनवास पर उतारने जैसा है. हालांकि उन्होंने आईजीडी बॉम्बे से आर्ट में डिप्लोमा भी किया है. हाल ही में उन्होंने डी.फार्मा की पढ़ाई भी पूरी की है. सोनिका मुख्य रूप से पोर्ट्रेट पेंटिंग बनाती हैं. उनका कहना है कि किसी व्यक्ति का चेहरा बनाने के साथ उसके भावों को पेंटिंग में उतारना भी जरूरी है. वह चाहती हैं कि उनकी बनाई तस्वीरों को देखने वाले लोग उनसे जुड़ाव महसूस करें. उनके मुताबिक, कला के जरिए उन भावनाओं को भी सामने रखा जा सकता है, जिन्हें कई बार लोग शब्दों में नहीं कह पाते.

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा को स्केच किया भेंट

उनकी बनाई पेंटिंग बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा तक भी पहुंची. सोनिका ने अदा शर्मा का स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया था. अभिनेत्री ने उनकी कलाकृति की सराहना की और संदेश भी भेजा. इसके अलावा वह खान सर और भद्राचार्य को भी अपनी बनाई पेंटिंग भेंट कर चुकी हैं. इससे उनका उत्साह बढ़ा और उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली. सोनिका बताती हैं कि एक पेंटिंग बनाने में दस दिन से लेकर कई महीने तक लग जाते हैं. कुछ पेंटिंग तैयार करने में दो से छह महीने का समय लगता है, जबकि उनकी एक पेंटिंग पर करीब एक साल से काम चल रहा है. वह हर छोटी-बड़ी बारीकी पर ध्यान देती हैं. अब तक उन्होंने कितनी पेंटिंग बनाई हैं, इसकी कोई निश्चित गिनती उनके पास नहीं है.

आगे चलकर करना चाहती हैं ये काम

सोनिका के लिए इस क्षेत्र में आगे बढ़ना आसान नहीं रहा. शुरुआत में कई लोगों ने कहा कि प्रयागराज में कला के क्षेत्र में ज्यादा अवसर नहीं हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपना काम जारी रखा. अब वह गोल्डन क्रिएशन नाम से एक ऐसा मंच तैयार करना चाहती हैं, जहां नए कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मौका मिले. उनका सपना अपनी कला को देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है.



Source link