जियो फाइनेंशियल का बड़ा ऐलान, Jio-BlackRock ज्वाइंट वेंचर में 246 करोड़ का निवेश

जियो फाइनेंशियल का बड़ा ऐलान, Jio-BlackRock ज्वाइंट वेंचर में 246 करोड़ का निवेश


Last Updated:

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैक रॉक ने अपने ज्वाइंट वेंचर जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट में कुल 246 करोड़ रुपये का निवेश किया है. दोनों ने 12.30-12.30 करोड़ शेयर खरीदे हैं, जिसका उपयोग बिजनेस के व‍िस्‍तार के ल‍िए होगा.

Zoom

Jio Financial Services ने बड़ी जानकारी शेयर की है.

नई दिल्ली. शेयर बाजार बंद होने के ठीक बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) ने एक बड़ी खबर दी है. कंपनी ने अपनी पार्टनर ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैक रॉक (BlackRock) के साथ मिलकर अपने ज्वाइंट वेंचर में भारी निवेश किया है. जियो फाइनेंशियल और ब्लैकरॉक ने अपने 50:50 हिस्सेदारी वाले ज्वाइंट वेंचर जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में राइट्स इश्यू के तहत शेयर खरीदे हैं.

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, रिलायंस और ब्लैक रॉक दोनों ने 12.30-12.30 करोड़ इक्विटी शेयरों की सदस्यता ली है, जिन्हें अब अलॉट भी कर दिया गया है. दोनों कंपनियों ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ही खरीदे हैं. इस तरह, प्रत्येक कंपनी ने अपनी-अपनी तरफ से 123 करोड़ रुपये का निवेश किया है. दोनों कंपनियों को मिला लें, तो इस ज्वाइंट वेंचर में संयुक्त रूप से कुल 246 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया गया है.

कहां इस्तेमाल होगी यह भारी-भरकम रकम?

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस 246 करोड़ रुपये की निवेश राशि का इस्तेमाल ‘जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट’ अपने बिजनेस ऑपरेशंस यानी कारोबारी कामकाज और विस्तार के लिए करेगी.

क्या हैं इस डील से जुड़ी खास बातें?

कंपनी ने बताया कि यह निवेश रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के तहत आता है, लेकिन इसे पूरी तरह से पारदर्शी और आर्म्स लेंथ आधार पर किया गया है.यह भी साफ कर दिया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या अन्य ग्रुप कंपनियों का इस निवेश में कोई सीधा व्यक्तिगत हित नहीं है.इस बड़े ट्रांजैक्शन के लिए किसी भी सरकारी या नियामक मंजूरी की आवश्यकता नहीं है. कंपनी के मुताबिक, रिलायंस की ओर से यह निवेश दोपहर 1:58 बजे पूरा किया गया. यह खुलासा कंपनी द्वारा 10 दिसंबर 2025 को दी गई पिछली जानकारी के सिलसिले में किया गया है.



Source link