कांग्रेस में फेरबदल: 25 सचिवों की छुट्टी, दिल्ली-बिहार से बंगाल तक नए चेहरे
Last Updated:
Congress Reshuffle: कांग्रेस ने 19 नवंबर को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए एआईसीसी के 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है. पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कुल 81 सचिवों की नई लिस्ट जारी की है. इन्हें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय विभागों का जिम्मा मिला है. यूपी में 6 पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है.
कांग्रेस में बड़ा बदलाव, 25 सचिवों को पद से हटाया. (राहुल गांधी फोटो : PTI)
नई दिल्ली: कांग्रेस ने 19 नवंबर को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी के 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने कई सचिवों के प्रभार बदले हैं और अलग-अलग राज्यों व विभागों के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है. कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कुल 81 सचिवों की नई सूची जारी की है. इन्हें 31 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय विभागों की कमान मिली है. उत्तर प्रदेश, मीडिया विभाग और कांग्रेस अध्यक्ष के दफ्तर में पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है.
31 राज्यों/UTs और विभागों में AICC के 81 सचिवों की पूरी लिस्ट
- कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यालय – प्रणव झा और गौरव पांधी
- कम्युनिकेशन, प्रचार, मीडिया, सोशल और डिजिटल मीडिया – डॉक्टर विनीत पुनिया और रुचिरा चतुर्वेदी
- असम – मनोज चौहान, बॉबी भगत और इफ्तेकार अहमद
- केरल और लक्षद्वीप – मयूरा एस जयकुमार और गणेश कुमार यादव
- तमिलनाडु और पुडुचेरी – निवेदित अल्वा, जंगा गौतम और वेंकटेश्वर
- उत्तराखंड – मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा और भीम कुमार
- गुजरात – रामकिशन ओझा, सुभाषिनी यादव, हेम सिंह शेखावत और नरेश ठाकुर
- कर्नाटक – नेट्टा डिसूजा, मोहन जोशी, सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी और एडवोकेट एस सरथ
- पंजाब – हिना कावरे, रवींद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर और डॉक्टर राज कुमार मौर्य
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख – धीरज गुर्जर और सुशील कुमार पासी
- मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश – अनिल ए थॉमस, सुशांत चक्रवर्ती और जेनब चंदेल
- मध्य प्रदेश – नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई आंबलिया, डॉक्टर अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव
- झारखंड – भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला
- बिहार – प्रदीप नरवाल, प्रोफेसर प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा
- ओडिशा – जेट्टी कुसुम कुमार और पूर्णचंद्र पाढ़ी
- गोवा, दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव – डॉक्टर अंजलि निंबालकर
- तेलंगाना – सचिन सावंत और साइमन एलेक्स
- दिल्ली – दानिश अबरार
- आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह – सेंतमिल अरासु और वी शंकर
- पश्चिम बंगाल – अब्दुल खलीक, देबाशीष पटनायक और गुंजन पटेल
- हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ – कमल कांत शर्मा और डॉक्टर राहुल राजभर
- उत्तर प्रदेश – अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य
- हरियाणा – दीपक राठौर और सुनील अहिरे
- मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड – सजारिता लैतफलांग, अमित बावा सैनी और डूंगर राम गेदर
- महाराष्ट्र – यूबी वेंकटेश, रेहाना रियाज चिश्ती, एफएच जक्कप्पनावर और योगेंद्र योगी
- छत्तीसगढ़ – जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह
- राजस्थान – विश्व विजय सिंह, पोरलाक खार्ते, डॉक्टर पलक वर्मा और मनोज बागड़ी
- ज्वाइंट ट्रेजरार (संपत्ति और परिसंपत्ति) – नीलेश पटेल और नितिन कुंबलकर
- प्रशासन – सुशांत मिश्रा और मनोज त्यागी
- ट्रेनिंग और संदेश – संतोष कोलकुंडा
- इंडियन ओवरसीज कांग्रेस और विदेश मामले – डॉक्टर आरती कृष्णा
जिम्मेदारी से मुक्त किए गए 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों की लिस्ट
- अंबा प्रसाद
- बीएम संदीप
- चेतन चौहान
- चिरंजीव राव
- क्रिस्टोफर तिलक
- देवेंद्र यादव
- दिव्या मदेरणा
- मंसूर अली खान
- नवीन शर्मा
- पी गोपी
- पी विश्वनाथन
- पृथ्वीराज साठे
- पूनम पासवान
- रोजी एम जॉन
- रुत्विक मकवाना
- एसए संपत कुमार
- संजना जाटव
- शहनवाज आलम
- टीएन प्रतापन
- उषा नायडू
- वीके अरिवझगन
- विदित चौधरी
- मैथ्यू एंटनी
- रणविजय सिंह लोचव
- विजय जांगिड़
कांग्रेस ने पद से मुक्त किए गए इन सभी 25 निवर्तमान सचिवों और संयुक्त सचिवों के संगठनात्मक योगदान की सराहना की है. केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक ये सभी नियुक्तियां और जिम्मेदारियों में बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं.