‘ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान नहीं, भारत के छक्के छूटे’, कांग्रेस के मंत्री का विवादित बयान, कारगिल हीरो भड़के, बोले-तुरंत माफी मांगो

‘ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान नहीं, भारत के छक्के छूटे’, कांग्रेस के मंत्री का विवादित बयान, कारगिल हीरो भड़के, बोले-तुरंत माफी मांगो


Last Updated:

Operation Sindoor: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंत्री जगत सिंह नेगी के ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना पर दिए गए बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ. भाजपा और कारगिल हीरो ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मंत्री से माफी मांगी की डिमांड की. हालांकि, इस पर विधानसभा काफी हंगामा देखने को मिला और फिर कार्यवाही रोकनी पड़ी.

Zoom

हिमाचल प्रदेश में मंत्री जगत सिंह नेगी.

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर घमासान मच गया है. भाजपा ने जहां पर नेगी के बयान पर सवाल उठाए और उनसे माफी की मांग की. गुरुवार को इस मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा भी देखने को मिला. वहीं, कारगिल हीरो ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने भी मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई है.

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी ने सदन में बयान दिया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान नहीं भारत के छक्के छुटे थे. नेगी ने इस दौरान राफेल फाइटर जेट खरीद पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है.


हंगाम के बीच नहीं मांगी माफी

जगत सिंह नेगी से गुरुवार को भाजपा ने माफी की मांग की. लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया. नेगी ने कहा कि माफी मांगने की बात करने वालों को खुद शर्म आनी चाहिए. भाजपा विधायक राकेश जमवाल की मांग के बाद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार तीखी बहस होती रही और फिर सदन की कार्यवाही को स्थिगित करना पड़ा.

पूर्व सीएम और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने एक्स पर लिखा कि क्या माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  जी अपने मंत्री की ओर से सदन में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना पर दिए गए शर्मनाक और निंदनीय बयान का समर्थन करते हैं?

कारगिल युद्ध लड़ चुके रिटायर्ड ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर भड़के

कारगिल युद्ध लड़ चुके रिटायर्ड ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने कहा कि विधानसभा के अंदर ऐसी बयानबाजी और टिप्पणी करना अमर्यादित और अशोभनीय है. इस तरह के बयान से सेना का मनोबल टूटता है. फौजियों की शहादत का यह अपमान है और वह ऐसे बयान की निंदा करते हैं और इस बयान पर तुरंत माफी मांगे. कुशाल ने कहा कि नेगी के बयान पर कांग्रेस और सरकार भी चुप्प है. ऐसे मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.



Source link