AUS vs ENG 3rd ODI Highlights: अपने घर में वनडे सीरीज हारा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड ने 97 रन से जीता आखिरी वनडे, 2-1 से अपने नाम की श्रृंखला

AUS vs ENG 3rd ODI Highlights: अपने घर में वनडे सीरीज हारा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड ने 97 रन से जीता आखिरी वनडे, 2-1 से अपने नाम की श्रृंखला


होमखेलक्रिकेट

अपने घर में वनडे सीरीज हारा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड ने 97 रन से जीता आखिरी वनडे

Last Updated:

AUS vs ENG 3rd ODI Highlights: इंग्लैंड ने होबार्ट के मैदान पर 2007 के बाद पहला मुकाबला जीता है. ये जीत भी तब आई, जब एकदिवसीय श्रृंखला में मेहमान टीम 0-1 से पीछे चल रही थी.

Zoom

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज अपने नाम की.

होबार्ट: बेन डकेट की शानदार सेंचुरी (133 रन) और सोनी बेकर के चार विकेट के दम पर इंग्लैंड ने तीन मैच की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 328 रन बनाए फिर ऑस्ट्रेलिया को 231 रन पर ऑलआउट करते हुए 97 रन से तीसरा वनडे जीत लिया. पर्थ में पहला मैच हारने के बाद इंग्लैंड ने शानदार कमबैक करते हुए लगातार दो मैच जीते और 21 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैच की टी-20 सीरीज से पहले बड़ी कामयाबी हासिल की.

2026 में कप्तान के तौर पर हैरी ब्रूक

  • T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल
  • श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज जीती
  • इंग्लैंड में भारत के खिलाफ T20I सीरीज जीती
  • इंग्लैंड में श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज जीती
  • श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज जीती
  • इंग्लैंड में भारत के खिलाफ ODI सीरीज जीती
  • इंग्लैंड में श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज जीती
  • ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज जीती

बेन डकेट के 133, विल जैक्स ने 59 रन बनाए
सीरीज के निर्णायक मुकाबले में बेलेरिव ओवल की धीमी पिच पर ओपनर बेन डकेट ने अपना सातवां वनडे शतक जड़ा, जिससे इंग्लैंड 328 रन के स्कोर तक पहुंच सका. डकेट की 115 गेंदों में 133 रन की पारी के बावजूद इंग्लैंड अपनी शानदार शुरुआत का पूरा फायदा नहीं उठा पाया. पारी के अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 59 रन बनाए. एडम जम्पा की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के कामचलाऊ स्पिन अटैक ने बेहतरीन गेंदबाजी की.



Source link