3,580 मिलियन यूनिट बिजली, 11,500 करोड़ लागत, ऊर्जा क्षेत्र में इतिहास रचेगी MP पंप स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना

3,580 मिलियन यूनिट बिजली, 11,500 करोड़ लागत, ऊर्जा क्षेत्र में इतिहास रचेगी MP पंप स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना


Last Updated:

Hydro Power Project MP: गांधीसागर क्षेत्र में सरकार की ओर से ऊर्जा, पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 1,920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना पर करीब 11,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके लिए लगभग 414 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया गया है और इसमें 9 टरबाइन लगाए जाएंगे. परियोजना से सालाना करीब 3,580 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान है. इसके जरिए लगातार 6 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी. परियोजना का पूर्ण संचालन जून 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में देश की बड़ी परियोजना में शामिल होने जा रहा है. मंदसौर नीमच के गांधी सागर बांध के पास 11,500 करोड़ रुपये की लागत से 1920 मेगावाट क्षमता का हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है.

इस परियोजना को लेकर मंदसौर के गांधी सागर में बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की जा रही है. इस पावर प्रोजेक्ट के तहत एक ही पानी का बार-बार उपयोग कर बिजली पैदा की जाएगी.

इस परियोजना को लेकर मंदसौर के गांधी सागर में बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक से भी मंजूरी मिल गई है. इस पावर प्रोजेक्ट के तहत एक ही पानी का बार-बार उपयोग कर बिजली पैदा की जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गांधी सागर में चंबल नदी आरती में शामिल हुए. पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गांधी सागर में ₹11,500 करोड़ की पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास रचेगी. इससे बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 20 गुना बढ़ेगी और पानी की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जाएगी. यह परियोजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी.

गांधी सागर के पास बन रहे इस प्रोजेक्ट को देश की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना में से एक बताया जा रहा है. इसका निर्माण कार्य जून 2007 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

मध्य प्रदेश के नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खेमला ब्लॉक में गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. ग्रीनको ग्रुप द्वारा बनाई जा रही इस परियोजना की क्षमता 1,920 मेगावाट होगी. करीब 11,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के लिए लगभग 414 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया गया है.

इसमें कुल 9 टरबाइन लगाए जाएंगे. परियोजना से सालाना करीब 3,580 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान है. इसके जरिए लगातार 6 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी.



Source link