नई दिल्ली. फिल्मों की दुनिया में कुछ प्रोजेक्ट ऐसे होते हैं, जिनकी चर्चा सिर्फ उनकी कहानी या स्टारकास्ट की वजह से नहीं होती. उनका बजट, भव्यता और उन्हें बनाने का सपना भी सुर्खियां बटोरता है. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. अब मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इसकी तारीफ में कुछ ऐसा कहा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. उन्होंने फिल्म की तुलना भारत के ऐतिहासिक ‘ताजमहल’ से कर दी है.
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट कर फिर ‘रामायण’ की जमकर तारीफ की. खुद को नास्तिक कहने वाले राम गोपाल पहले भी कह चुके हैं कि वह नास्तिक हैं. इसलिए उनका विश्लेषण एक फिल्म दर्शक के तौर पर है, न कि राम भक्त के तौर पर.
‘रामायण’ को बताया भारतीय सिनेमा का ताजमहल
राम गोपाल वर्मा का मानना है कि आने वाले समय में लोग ‘रामायण’ के बजट को याद नहीं रखेंगे. उन्हें इसकी भव्यता और इसे बनाने का विजन याद रहेगा. उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए ताजमहल का उदाहरण दिया. RGV ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘रामायण आखिरकार भारतीय सिनेमा का ताजमहल बनकर रह जाएगी. आज किसी को इस बात की परवाह नहीं है कि ताजमहल बनाने में कितना खर्च आया था. जनता के लिए सिर्फ यही मायने रखता है कि वह बनकर तैयार हुआ. बाकी बातें निजी मामला हैं.’
राम गोपाल वर्मा का पोस्ट.
दूसरी बार देखी फिल्म, विजुअल्स और VFX की तारीफ की
फिल्म देखने के बाद राम गोपाल वर्मा ने किया था ये पोस्ट.
यश के रावण को बताया कई दशकों का शानदार किरदार
राम गोपाल वर्मा ने फिल्म में यश की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की. यश ने फिल्म में रावण का किरदार निभाया है. RGV ने कहा कि यश का रावण सिर्फ साल का बेहतरीन परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि आने वाले कई दशकों तक याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि यश के अभिनय में ऐसा दमदार और रोमांचक असर है, जैसा उन्होंने अपने सिनेमा देखने के इतने सालों में कम ही देखा है. वहीं, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले किरदार पर भी बात की. कुछ दर्शकों और समीक्षकों ने रणबीर के शांत और संयमित अंदाज पर सवाल उठाए थे. इस पर RGV ने कहा कि भगवान राम के किरदार के लिए यह अंदाज जरूरी है. राम का व्यक्तित्व उनकी भावनाओं को जाहिर करने से ज्यादा उन्हें नियंत्रित रखने में दिखाई देता है.
क्या है ‘रामायण’ की कहानी और स्टारकास्ट?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दो पार्ट्स में रिलीज हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण सहित कई सितारे हैं. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं. इसके म्यूजिक की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने संभाली है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. वहीं, इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है.