रामायण कलेक्शन डे 13: आस्था की ताकत या रामजी की कृपा? 13वें दिन भी देश-विदेश में जलवा कायम, 1500 Cr से इंचभर दूर

रामायण कलेक्शन डे 13: आस्था की ताकत या रामजी की कृपा? 13वें दिन भी देश-विदेश में जलवा कायम, 1500 Cr से इंचभर दूर


Last Updated:

Ramayana Box Office Collection Day 13: निर्देशक नितेश तिवारी की भव्य फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. दूसरे हफ्ते में सुस्ती जरूर देखने को मिल रही है. लेकिन कमाई के मामले में फिल्म रोज खूब पैसे छाप रही हैं. 13वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है. फिल्म 1500 करोड़ से इंचभर दूर है.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर, साई पल्लवी , रवि दुबे और यश से स्टार से सजी ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक फिल्म लगातार नए आंकड़े छू रही है. रिलीज के पहले दिन से ही इसने दर्शकों का ध्यान खींचा है. पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. हालांकि, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. इसके बावजूद फिल्म का कुल कारोबार लगातार बढ़ रहा है. भारत से लेकर विदेशों तक इसका असर देखने को मिल रहा है. अब फिल्म ने दुनियाभर में एक और बड़ा आंकड़ा छूने की तैयारी कर ली है. फाइल फोटो

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को भारत में 28.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर हुई है. फिल्म ने मंगलवार को देशभर में कुल 22,551 शोज किए. इससे पहले 12वें दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में 13वें दिन इसकी कमाई में करीब 10.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. फाइल फोटो

इस गिरावट के बाद भी फिल्म करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है. दूसरे हफ्ते में भी इसे दर्शक मिल रहे हैं. खास बात यह है कि हिंदी वर्जन फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है. दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म का कारोबार जारी है. 13वें दिन की कमाई में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा. फिल्म ने हिंदी भाषा में 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके लिए 17,867 शोज रखे गए थे. वहीं, मलयालम वर्जन ने 2.35 करोड़ रुपये कमाए. इस भाषा में फिल्म के 1,070 शोज हुए. फाइल फोटो

Add News18 as
Preferred Source on Google

कन्नड़ वर्जन की बात करें तो इसने 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके लिए 894 शोज रखे गए थे. तमिल भाषा में फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए. तमिल वर्जन के कुल 1,168 शोज हुए. वहीं, तेलुगु भाषा में फिल्म का कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये रहा. इस भाषा में 1,552 शोज दिखाए गए. इन सभी भाषाओं की कमाई को मिलाकर फिल्म का 13वें दिन का कुल नेट कलेक्शन 28.70 करोड़ रुपये हो गया. आंकड़ों से साफ है कि हिंदी वर्जन फिल्म की कमाई को सबसे ज्यादा सहारा दे रहा है. फाइल फोटो

अब फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘रामायण’ ने भारत में 13 दिनों में 821.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसका कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 981.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यानी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1000 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन से कुछ ही दूरी पर है. यहां नेट और ग्रॉस कलेक्शन का अंतर समझना भी जरूरी है. नेट कलेक्शन वह रकम होती है, जो टिकटों की बिक्री से टैक्स हटाने के बाद मिलती है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन में टिकटों पर लगने वाला टैक्स भी शामिल होता है. इसलिए दोनों आंकड़ों में अंतर रहता है. फाइल फोटो

भारत में फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हुई है. अब तक हिंदी वर्जन 627 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुका है. इसके बाद कन्नड़ वर्जन की कमाई 67.20 करोड़ रुपये है. तेलुगु में फिल्म ने 52.40 करोड़ रुपये कमाए हैं. तमिल भाषा में इसका कलेक्शन 38.05 करोड़ रुपये और मलयालम में 36.65 करोड़ रुपये हो चुका है. फाइल फोटो

भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी ‘रामायण’ अच्छी कमाई कर रही है. 13वें दिन फिल्म ने विदेशों में 12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 502 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशी बाजारों से मिल रहे इस कारोबार का असर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर भी पड़ा है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,483.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस तरह फिल्म दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये के आंकड़े से सिर्फ 16.50 करोड़ रुपये दूर है. फाइल फोटो

फिल्म दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. दूसरे हफ्ते के अब तक के कारोबार की बात करें तो इसका कलेक्शन 310.20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें 8वें दिन से अब तक यानी 13वें दिन तक की कमाई शामिल है. इस दौरान फिल्म ने लगातार करोड़ों रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, वीकेंड के मुकाबले सोमवार और मंगलवार को कमाई में गिरावट देखने को मिली. 12वें दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, 13वें दिन यह आंकड़ा घटकर 28.70 करोड़ रुपये रह गया. इसके बावजूद फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 821 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. अब इसकी नजर भारत में 1000 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन पर है. फाइल फोटो

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं. वहीं, यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है. यही वजह है कि इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्शक मिल रहे हैं. फिलहाल फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,483.50 करोड़ रुपये हो चुका है. 1,500 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए इसे केवल 16.50 करोड़ रुपये और कमाने हैं. उम्मीद है कि 14वें दिन यह आंकड़ा पार हो सकता है. फाइल फोटो

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link