बरेली में आलीशान हवेली पर प्रशासन का शिकंजा, पप्पू गिरधारी-रेखा आर्य ने कैसे बनाई कोठी? अब जांच

बरेली में आलीशान हवेली पर प्रशासन का शिकंजा, पप्पू गिरधारी-रेखा आर्य ने कैसे बनाई कोठी? अब जांच


Last Updated:

दिल्ली-लखनऊ हाइवे किनारे लालपुर में बनी इस हवेली के निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. आरोप है कि बिना स्वीकृत नक्शे और जरूरी विभागीय एनओसी के ही आलीशान कोठी का निर्माण करा लिया गया. बीडीए अब तक तीन नोटिस जारी कर चुका है. प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपाउंडिंग मैप भी दाखिल किया गया है. अब बीडीए ने साफ कर दिया है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Zoom

बरेली की खबर

बरेली में अब रसूख नहीं, कानून की बारी है. गैंगस्टर गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य से जुड़ी आलीशान कोठी पर बरेली विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कस दिया है. दिल्ली-लखनऊ हाइवे किनारे लालपुर में करीब 3000 वर्ग मीटर में बनी इस महलनुमा हवेली के निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. आरोप है कि बिना स्वीकृत नक्शे और जरूरी विभागीय एनओसी के ही आलीशान कोठी का निर्माण करा लिया गया. बीडीए अब तक तीन नोटिस जारी कर चुका है. प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपाउंडिंग मैप भी दाखिल किया गया है लेकिन अब बीडीए ने साफ कर दिया है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार रसूखदारों की हवेली भी कानून के दायरे में आएगी? ये है बरेली के लालपुर में दिल्ली-लखनऊ हाइवे किनारे बनी आलीशान हवेली, जिसकी भव्यता किसी महल से कम नहीं है. करीब 3000 वर्ग मीटर में तैयार इस कोठी को लेकर अब बरेली विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपना लिया है.

ऐसा आरोप है कि कोठी के निर्माण में विकास प्राधिकरण के नियमों को दरकिनार किया गया. आरोप है कि ना तो निर्माण से पहले स्वीकृत नक्शा पास कराया गया और ना ही जरूरी विभागीय एनओसी ली गई. ऐसा बताया जा रहा है कि गिरधारी लाल साहू के रसूख के बीच निर्माण कार्य चलता रहा, लेकिन अब बीडीए ने इस निर्माण पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्राधिकरण की तरफ से लगातार तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं. कार्रवाई का दबाव बढ़ा तो कंपाउंडिंग मैप दाखिल कर दिया गया. हालांकि नक्शा दाखिल होने भर से मामला खत्म नहीं हुआ है. अब बीडीए को नियमों के मुताबिक तय करना है कि इस निर्माण को नियमित किया जा सकता है या फिर ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी.

गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी का विवादों से पुराना नाता रहा है. वह खुद अपनी पत्नी और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा चुके हैं. वहीं, रेखा आर्य की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में उत्तराखंड पुलिस गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब बरेली में दोनों से जुड़ी इस आलीशान कोठी का निर्माण बीडीए की जांच और कार्रवाई के दायरे में है. प्राधिकरण ने साफ किया है कि नियमों के तहत पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाकर कार्रवाई की जाएगी. यानी मामला अब सिर्फ रसूख और पहुंच का नहीं, बल्कि निर्माण की वैधता और सरकारी नियमों के पालन का है. हालांकि गिरधारी लाल साहू ने तमाम कानूनी कार्रवाइयों से बचने के लिए बड़े-बड़े दांव पेंच भी चले हैं.

करीब 3000 वर्ग मीटर में खड़ी इस आलीशान हवेली पर अब बीडीए की नजर है. तीन नोटिस जारी हो चुके हैं, कंपाउंडिंग मैप भी दाखिल हो चुका है और कार्रवाई की तैयारी भी है. लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या खुद को रसूखदार समझने वाले गिरधारी लाल साहू और मंत्री रेखा आर्य से जुड़ी इस कोठी को बीडीए के नियमों के मुताबिक राहत मिल पाएगी, या फिर कानून का शिकंजा इस आलीशान हवेली तक पहुंचेगा? क्या रसूख के सामने नियम बदलेंगे या फिर नियमों के सामने रसूख को झुकना पड़ेगा? फिलहाल इस सवाल का जवाब बरेली विकास प्राधिकरण की अगली कार्रवाई में छिपा है.



Source link