Last Updated:
Kachchi Dargah Bidupur Bridge Naming Controversy: पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर को जोड़ने वाले नवनिर्मित छह लेन महासेतु का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. लेकिन, इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने की घोषणा के बाद से बिहार के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है और सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. वहीं, इस पूरे विवाद के बीच बुधवार (18 नवंबर) को जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से सामने आए, तो हर कोई यह जानने को बेताब था कि वे इस नामकरण पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं. उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी जो खास रही. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.
नीतीश सेतु पर नामकरण की सियासत के बीच नीतीश कुमार ने क्या कहा? (फाइल फोटो)
वैशाली. बिहार सरकार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने का फैसला किया है. वहीं, इसके नामकरण को लेकर राजनीतिक घमासान मचा है. इस पुल 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इस बीच बुधवार को जब नीतीश कुमार से उनके नाम पर पुल का नाम रखे जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी. हालांकि उनकी इस प्रतिक्रिया को समझना आसान नहीं है, क्योंकि पत्रकार के सवाल पर उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए.
सवाल सुनकर मुस्कुराए, हाथ जोड़े और आगे बढ़ गए नीतीश
बता दें कि बुधवार को नीतीश कुमार वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित बनघारा गांव पहुंचे थे, जहां वे संतोष कुमार कुशवाहा के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम से बाहर निकलते ही पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने को लेकर सवाल पूछा. इस मुद्दे पर हो रहे सियासी शोर के बीच नीतीश कुमार ने एक शब्द भी नहीं कहा. उन्होंने बेहद शांत अंदाज में मीडियाकर्मियों की ओर हाथ जोड़े, अभिवादन किया और बिना कोई बयान दिए अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए. ऐसे में उनकी यह खामोशी और उनका अभिवादन का अंदाज अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है.
वैशाली, बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली के राजापाकर प्रखंड स्थित बनघारा गांव में संतोष कुमार कुशवाहा के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया ने उनसे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने को लेकर सवाल किया। https://t.co/PNEmcz99hd