Last Updated:
मध्य प्रदेश के सिवनी से पुलिवालों का एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिससे वर्दी को ही शर्मसार होना पड़ा. होटल में पुलिसकर्मियों ने एक कपल को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और कहा कि इसके बैग में गांजा रख दो. बाद में होटल संचालक ने भी कहा कि उससे 50000 रुपए मांगे गए. अब इस मामले में DIG जबलपुर ने एक्शन लिया है. 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
कपल को धमकाने के मामले में पुलिस का एक्शन
Seoni News: सिवनी में होटल में ठहरे एक कपल को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने सिवनी टीआई सतीश तिवारी सहित 6पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं मामले में में सभी की भूमिका की जांच अभी जारी है.
दरअसल, सिवनी के एक होटल में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कपल को गांजे के मामले में फंसाने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एडिशल एसपी दीपक मिश्रा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इसके बैग में गांजा रख दो और फंसा दो. वह कपल से कहते हैं कि अपने माता-पिता को बुलाकर लाओ, नहीं तो बैग में गांजा रख देंगे. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह उनसे बदसलूकी कर रहे हैं.
चार पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड
जैसे ही झूठे में फंसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तो सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि पुलिस को किसी को कैसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे सकती है, जबकि उसके पास ही जनता की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी होती है. वीडियो में सीएसपी चंचलेश मरकाम, एएसपी दीपक मिश्रा और टीआई सतीश तिवारी भी दिखाई दे रहे हैं.
सीएम मोहन यादव ने मामले में ट्वीट करते हुए बताया है कि सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा जांच के आदेश भी दिए गए हैं.
होटल संचालक ने 50 हजार मांगने का लगाया आरोप
दूसरी तरफ होटल संचालक ने भी पुलिसकर्मियों पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने यह कार्रवाई की है. अब देखने वाली बात ये होगी कि जांच के बाद क्या सामने आता है.
सीनियर अफसरों की भूमिका की हो रही जांच
जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने कहा कि कल एक वीडियो वायरल हुआ था. मामले की जांच चल रही है. फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी है. DIG छिंदवाड़ा को आदेश दिया गया है कि इसकी रिपोर्ट दें. होटल मालिक से फोन पर मैंने बात की है और उनसे कहा है कि जो भी तथ्य वह जांच देना चाहते हैं. पुलिस को दे सकते हैं.