धर्मा प्रोडक्शन पहुंचे प्रिंस विलियम, करण जौहर-सैफ-करीना से मुलाकात, ‘शावा शावा’ गाने पर हुई धुआंधार परफॉर्मेंस

धर्मा प्रोडक्शन पहुंचे प्रिंस विलियम, करण जौहर-सैफ-करीना से मुलाकात, ‘शावा शावा’ गाने पर हुई धुआंधार परफॉर्मेंस


Last Updated:

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने भारत दौरे के दौरान मुंबई में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन का दौरा किया. इस मुलाकात में सैफ अली खान और करीना कपूर भी शामिल हुए.

Zoom

Prince William, Prince of Wales, Kareena Kapoor, Karan Johar and Saif Ali Khan at Dharma Production (Image: PTI)

ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडलटन इस वक्त भारत दौरे पर हैं. वह 16-18 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान वह मुंबई पहुंचे. बुधवार को उन्होंने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में शिरकत की. जहां सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी उनसे मुलाकात की. इस मीटिंग के बाद करण जौहर ने मीडिया से बातचीत कर इस बारे में अपडेट भी दिया.

करण जौहर ने प्रिंस विलियम के धर्मा प्रोडक्शन में विजिट को खास और सम्मानजनक बताया. उन्होंने कहा कि शाही जोड़े का स्वागत करके उन्हें बहुत खुशी हुई और प्रिंस विलियम को बहुत ही मिलनसार बताया. फिल्ममेकर ने कहा:

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का धर्मा प्रोडक्शन में आना बहुत ही सौभाग्य और सम्मान की बात है. वह बहुत ही अच्छे और दयालु इंसान हैं. उन्होंने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल विस्तार के बारे में बात की इसे समझा. उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय भाषाओं की फिल्मों को दुनिया मेंपसंद किया जाता है.

शावा शावा गाने पर परफॉर्मेंस

Prince William, Prince of Wales, Kareena Kapoor, Karan Johar and Saif Ali Khan at Dharma Production (Image: PTI)

करण जौहर का मानना है कि ये मुलाकात दिखाती है कि बॉलीवुड आज दुनिया के साथ खड़ा है. इतना ही नहीं, शाही जोड़े के स्वागत के लिए साल 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के पॉपुलर गाने ‘शावा शावा’ पर डांसर्स ने परफॉर्म किया. प्रिंस विलियम इस परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते नजर आए और सभी डांसर्स ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहने थे.

करीना-सैफ भी हुए शामिल

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में शाही विजट में नवाब परिवार से आने वाले सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी नजर आए. उन्होंने भी खूब पोज दिए और इस मुलाकात में शिरकत की.



Source link