Last Updated:
UP Chunav 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले नैरेटिव सेट करने में सीएम योगी आदित्यनाथ क्या अखिलेश यादव से आगे हो गए हैं? जानिए क्रिमिनल बेच रहे थे केले के बाद सोशल मीडिया पर सीएम योगी को एक कुत्ते की सलामी वाला वीडियो. इस वीडियो से क्या मैसेज मिल रहा है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले नैरेटिव सेट करने में कौन आगे?
लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का अंदाज चुनाव से पहले बदला-बदला नजर आ रहा है. बीते कई महीनों से सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बयानों और साक्षात्कारों के जरिए चर्चा में बने हुए हैं. बुधवार को भी सीएम योगी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. लखनऊ में ‘Comprehensive Capacity Building Training Program’ के उद्घाटन समारोह के दौरान एक प्रशिक्षित कुत्ता फूलों का गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा और उन्हें भेंट किया. इसके बाद वहां मौजूद एक जवान ने सीएम योगी को सैल्यूट किया तो कुत्ते ने भी अपने दोनों अगले पैर उठाकर सलामी देने जैसा इशारा किया. इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया.
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और यूपी पुलिस की संयुक्त पहल है. इसका उद्देश्य पुलिस की आतंकवाद-रोधी और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करना है.
Inauguration Ceremony of ‘Comprehensive Capacity Building Training Program’ in Lucknow…
@nsgblackcats @Uppolice
https://t.co/j6AXiWDmSi