दूसरी बार मां बनने जा रहीं कियारा आडवाणी का हुआ बेबी शावर, फैंस को नहीं होने दी भनक, सिर्फ 1 खास फोटो हो रही वायरल

दूसरी बार मां बनने जा रहीं कियारा आडवाणी का हुआ बेबी शावर, फैंस को नहीं होने दी भनक, सिर्फ 1 खास फोटो हो रही वायरल


Last Updated:


कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. पिछले साल ही कपल ने अपनी बेटी सराया का स्वागत किया था. अब जल्द ही कपल के घर में दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है. इससे पहले कियारा का बेबी शावर हुआ जिसकी उन्होंने फैंस को भनक तक नहीं लगने दी. इस फंक्शन से सिर्फ एक फोटो ही वायरल हो रही है और वो खास केक की है.

Zoom

कियारा आडवाणी का हाल ही में बेबी शावर हुआ था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kiaraaliaadvani)

नई दिल्ली.  कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. कियारा पति सिद्धार्थ के साथ जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी. पिछले साल कपल ने अपनी बेटी सराया का स्वागत किया था. हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर शिरकत की थी. दोनों इस शो पर नजर आने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए थे. इस बीच कियारा आडवाणी का बेबी शावर भी आयोजित हुआ था. कपल के दोस्तों ने उनके लिए बेबी शावर पार्टी थ्रो की थी.

कियारा आडवाणी ने अपने बेबी शावर की किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी. एक्ट्रेस ने फैंस को अपने बेबी शावर की कोई झलक भी नहीं दिखाई. उन्होंने इस इवेंट से तस्वीरें नहीं शेयर की हैं, लेकिन सिर्फ एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. ये फोटो केक की है. कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी शावर केक की फोटो शेयर कर केक बनाने वाले का आभार जताया.

कियारा आडवाणी के बेबी शावर के केक की फोटो वायरल हो रही

कियारा आडवाणी के बेबी शावर से ये फोटो वायरल हो रही है.

कियारा के बेबी शावर पर कई तरह के फूल लगे हुए थे. उनके केक पर ब्लू कलर के फूल लगे थे और इसमेंं सिर्फ एक पिंक कलर का फूल था. ये चॉकलेट केक है जिसे वायलेट और ब्लू कलर के फूल से सजाया गया था. इन फूलों के बीच में सिर्फ एक पिंक कलर का फूल था जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा.

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगीं कि शायद कपल ने इस पिंक कलर के फूल के जरिए अपने बच्चे का जेंडर रिवील किया है. हालांकि सिद्धार्थ और कियारा ने ऐसा कोई कमेंट नहीं किया है. ये सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाएं हैं.

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी सराया के साथ क्यूट फोटोज शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उन्होंने अपने पूरे परिवार के हाथों की फोटो शेयर की थी जिसमें उनके हाथ पर सॉक्स रखे हुए थे.



Source link