चतरा में कोयला कन्वेयर बेल्ट हादसे में तीन मजदूरों की मौत, दो के दबे होने की आशंका

चतरा में कोयला कन्वेयर बेल्ट हादसे में तीन मजदूरों की मौत, दो के दबे होने की आशंका


Last Updated:

झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में कोयला कन्वेयर बेल्ट हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो के दबे होने की आशंका है. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने मौत की पुष्टि की. नेताओं ने लापरवाही का आरोप लग

Zoom

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित बाहरी कोयला प्रबंधन केंद्र स्थित कोयला कन्वेयर बेल्ट में हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. हादसा कन्वेयर बेल्ट के जंक्शन नंबर एक पर हुआ, जहां सामान उठाने वाली ट्रॉली गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए. यहां सिम्प्लेक्स कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर विधायक उज्ज्वल दास और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास पहुंचे.

मृतकों में एक की पहचान टंडवा निवासी राजेंद्र सोनी उर्फ राजू के रूप में हुई है. वह वर्ष 2019 से कंपनी में कार्यरत थे. चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है. विधायक उज्ज्वल दास ने कोयला खनन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही. आरोप लगाया कि कन्वेयर बेल्ट का आवरण 33 टन भार उठाने की क्षमता रखता है, जबकि उससे 66 टन तक भार ले जाने का काम कराया जा रहा था. उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

मृतकों के परिजनों को तीन-तीन करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रितों को नौकरी और मृतक की पत्नी को पेंशन देने की मांग की जा रही है. इसके साथ ही मलबा जल्द हटाकर दबे मजदूरों को निकालने की अपील की गई है. पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने भी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.



Source link