गंगा मेले में क्यों भड़के हापुड़ के ASP? श्रद्धालुओं को सख्त हिदायत देते वीडियो वायरल

गंगा मेले में क्यों भड़के हापुड़ के ASP? श्रद्धालुओं को सख्त हिदायत देते वीडियो वायरल


Last Updated:

Ganga Kartik Mela Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा कार्तिक मेले के दौरान एडिशनल एसपी महेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अधिकारी श्रद्धालुओं को सख्त लहजे में हिदायत देते और कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में मेले में फायरिंग और मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं. इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इसी दौरान पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे ASP ने ट्रैक्टर पर सवार युवकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी.

Zoom

एडिशनल एसपी महेश कुमार का वीडियो वायरल.

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा कार्तिक मेले के दौरान पुलिस के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हापुड़ के एडिशनल एसपी महेश कुमार कुछ श्रद्धालुओं से सख्ती से बात करते और कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. अधिकारी श्रद्धालुओं को एक क्षेत्र में नहीं आने की हिदायत देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

दरअसल, गंगा कार्तिक मेले में पिछले दो दिनों के दौरान कुछ घटनाएं सामने आई हैं. मेले में जा रहे लोगों के बीच फायरिंग और मारपीट की घटनाओं की जानकारी मिली थी. इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है.

इसी क्रम में एडिशनल एसपी महेश कुमार पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान कुछ युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर जाते दिखाई दिए. पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोककर यातायात नियमों का पालन करने और मेला क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी. इस दौरान अधिकारी श्रद्धालुओं से सख्त लहजे में बातचीत करते नजर आए. वायरल वीडियो में उनके मुंह से अपशब्द निकलते भी सुनाई दे रहे हैं.

मेले में हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस सख्त
गंगा कार्तिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. पिछले दिनों हुई फायरिंग और मारपीट की घटनाओं के बाद पुलिस अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं. पुलिस का प्रयास है कि मेले में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें.



Source link