Rajasthan | Shikhar Agrawal Ka Poora mamla

Rajasthan | Shikhar Agrawal Ka Poora mamla


Last Updated:

IAS Shikhar Agrawal In High Court : IAS शिखर अग्रवाल की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में कल सुनवाई होगी. ACB ने सुनवाई से ठीक पहले उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. शिखर अग्रवाल पर पद के दुरुपयोग और कम कीमत पर विला खरीदने का आरोप है. अब तक मामला ACB की प्रारंभिक जांच और सरकार की मंजूरी को चुनौती देने से जुड़ा था. FIR दर्ज होने के बाद मामले में नया घटनाक्रम जुड़ गया है. ACB ने यह कार्रवाई गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाने और पद के दुरुपयोग के आरोपों में की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

IAS शिखर अग्रवाल मामले पर सुनवाई कल

जयपुर. IAS शिखर अग्रवाल से जुड़े मामले में कल राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. शिखर अग्रवाल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की प्रारंभिक जांच और राज्य सरकार की ओर से जांच की मंजूरी दिए जाने को चुनौती दी थी. उन्होंने आपराधिक रिट याचिका दायर कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत मिली मंजूरी को निरस्त करने की मांग की है. खास बात यह है कि हाईकोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले ACB ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. ऐसे में अब कल होने वाली सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी.

शिखर अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि ACB को जांच की मंजूरी देने से पहले उनका स्पष्टीकरण नहीं लिया गया. याचिका में इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं. उनका कहना है कि सरकार ने धारा 17-A के तहत जांच की मंजूरी देने में जल्दबाजी की और जरूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया. IAS अधिकारी ने हाईकोर्ट से मांग की थी कि सरकार की ओर से दी गई मंजूरी को निरस्त किया जाए. साथ ही याचिका का निस्तारण होने तक FIR दर्ज करने और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाए.

सुनवाई से ठीक पहले ACB ने दर्ज की FIR
शिखर अग्रवाल की याचिका पर कल सुनवाई होनी है, लेकिन इससे ठीक पहले ACB ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी. अब तक मामला ACB की प्रारंभिक जांच और सरकार की मंजूरी को चुनौती देने से जुड़ा था. FIR दर्ज होने के बाद मामले में नया घटनाक्रम जुड़ गया है. ACB ने यह कार्रवाई गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाने और पद के दुरुपयोग के आरोपों में की है. आरोप है कि तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) रहते हुए शिखर अग्रवाल ने कंपनी को फायदा पहुंचाया.

अनंता रिसॉर्ट में विला की खरीद भी जांच के घेरे में
इस मामले में उदयपुर के बूझड़ा, अलवर के अजबगढ़ और जयपुर स्थित अनंता रिसॉर्ट में विला की खरीद सवालों के घेरे में है. आरोप है कि शिखर अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बाजार और DLC दरों से काफी कम कीमत पर विला खरीदे गए. जयपुर के अनंता रिसॉर्ट में एक विला की कीमत उसकी विवरणिका में 59 लाख रुपये बताई गई थी, जबकि आरोप है कि उसे महज 11 लाख रुपये में खरीदा गया. इसके अलावा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS-2019) के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज में कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है.

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की मंजूरी में भी गड़बड़ी का आरोप
ACB की जांच में प्रदूषण नियंत्रण मंडल की चेकलिस्ट में बदलाव कर कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप भी सामने आया है. प्राथमिक जांच में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं के तथ्य मिलने के बाद ACB ने FIR दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है. अब कल हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई अहम मानी जा रही है. शिखर अग्रवाल ने जांच की मंजूरी और पूरी प्रक्रिया को चुनौती दी है, जबकि इस बीच FIR भी दर्ज हो चुकी है. हाईकोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है, इस पर आगे की कार्रवाई की दिशा निर्भर करेगी. फिलहाल ACB के आरोप जांच के अधीन हैं और उन्हें अदालत में साबित होना बाकी है.



Source link