आईटीआई से लेकर शोरूम तक, ऐसे सीखें बाइक मैकेनिक का काम; बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार का मौका

आईटीआई से लेकर शोरूम तक, ऐसे सीखें बाइक मैकेनिक का काम; बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार का मौका


Last Updated:

Bike Mechanic Business: बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक मैकेनिक की दुकान खोलना एक फायदेमंद बिजनेस है. इसे 50,000 रुपये की लागत से शुरू करके महीने में 15 से 20 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है.

Bike Mechanic Business: बस्तर में ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक मैकेनिक की दुकान खोलना एक अच्छा और फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है. आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के पास बाइक या स्कूटी है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में दुकानें कम होने के कारण लोगों को शहर आना पड़ता है.

व्यवसाय की लागत और कमाई
लगभग 50,000 रुपये की शुरुआती लागत से इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है. इसमें ऑयल, फिल्टर, तेल और पाना जैसे जरूरी सामान खरीदने पड़ते हैं. सही लोकेशन होने पर इस काम से महीने में कम से कम 15 से 20 हजार रुपये की आसानी से कमाई हो सकती है. इसके अलावा समय-समय पर गाड़ियों की सर्विसिंग के लिए भी ग्राहक आते रहते हैं.

ट्रेनिंग और सीखने की प्रक्रिया
बाइक मैकेनिक का काम सीखने में एक से दो साल का समय लगता है. इसे आईटीआई, कौशल विकास योजना, किसी बाइक की दुकान या शोरूम पर जाकर सीखा जा सकता है. दुकान पर काम सीखने के दौरान पैसे भी मिलते हैं. जगदलपुर में इसके लिए कोई विशेष ट्रेनिंग सेंटर नहीं है, लेकिन अन्य माध्यमों से प्रशिक्षण लिया जा सकता है.

मैकेनिक का अनुभव
लोकल 18 की टीम से बातचीत में 10 साल से बाइक मैकेनिक का काम कर रहे सुखदेव पटेल ने बताया कि इस काम को सीखने के लिए पूरी लगन लगानी होती है. उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि इसके लिए केवल ट्रेनिंग सेंटर से ही प्रशिक्षण लिया जाए, बल्कि किसी भी बाइक की दुकान पर जाकर काम सीखा जा सकता है.



Source link