Last Updated:
Schools Reopen 17 November 2026: नवंबर में त्योहारों की छुट्टियों ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई से लंबा ब्रेक दिया लेकिन अब अलग-अलग राज्यों में स्कूल खुलने का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार 17 नवंबर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में फिर से कक्षाएं लगने लगी हैं. दूसरी तरफ बिहार और झारखंड में बच्चों को एक दिन और छुट्टी मिली है जबकि गुजरात और गोवा में दिवाली की लंबी छुट्टियां अभी खत्म नहीं हुई हैं. ऐसे में अभिभावकों के मन में सवाल है कि उनके राज्य में स्कूल खुल गए हैं या अभी बंद रहेंगे?
Schools Reopen 17 November 2026, School Closed Today: स्कूल कहां कहां बंद हैं?
Schools Reopen 17 November 2026: नवंबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा के चलते स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियां मिली हैं. अब त्योहारों का सिलसिला खत्म होने के साथ ही ज्यादातर राज्यों में स्कूलों की रौनक लौटने लगी है. मंगलवार 17 नवंबर 2026 से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नियमित कक्षाएं फिर शुरू हो गई हैं वहीं बिहार और झारखंड के बच्चों को एक दिन और इंतजार करना होगा. गुजरात और गोवा में तो दिवाली की लंबी छुट्टियों के कारण अभी स्कूल बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके राज्य में स्कूल खुल गए हैं या अभी छुट्टी जारी है तो यहां देखिए 17 नवंबर का पूरा अपडेट.
17 नवंबर से यूपी, दिल्ली और बंगाल में खुल गए स्कूल
छठ पूजा के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में मंगलवार से स्कूलों में फिर पढ़ाई शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के लिए 15 और 16 नवंबर को वैकल्पिक अवकाश यानी रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे का प्रावधान था. इसका लाभ खासतौर पर पूर्वांचल के उन इलाकों में मिला जहां छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाई जाती है. कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर और कुशीनगर समेत कुछ जिलों में 16 नवंबर को स्कूल बंद रहे थे. अब 17 नवंबर से राज्य में सामान्य रूप से कक्षाएं शुरू हो गई हैं. नोएडा समेत यूपी के दूसरे शहरों में भी स्कूल खुल गए हैं. नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों की ऑफलाइन कक्षाएं भी फिर शुरू हो गई हैं.दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई थी. यह अवकाश खत्म होने के बाद राजधानी के सरकारी और निजी स्कूल मंगलवार से खुल गए हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में भी 15 और 16 नवंबर की छुट्टियों के बाद नियमित पढ़ाई शुरू हो गई है. राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार इन दो दिनों के अवकाश के बाद 17 नवंबर से क्लासेज फिर शुरू होनी थीं.
बिहार और झारखंड के बच्चों को 18 नवंबर तक करना होगा इंतजार
बिहार में नवंबर की शुरुआत से ही स्कूलों में त्योहारों की छुट्टियां चल रही हैं. राज्य के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दिवाली से पहले 7 नवंबर से स्कूल बंद थे. इसके बाद छठ पूजा के लिए 13 से 16 नवंबर तक अलग से अवकाश दिया गया. इस तरह बच्चों को दिवाली और छठ के आसपास मिलाकर कुल 10 दिनों की छुट्टी मिली. अब बिहार के सरकारी और निजी स्कूल 18 नवंबर 2026 से दोबारा खुलेंगे यानी मंगलवार 17 नवंबर को भी यहां स्कूलों में छुट्टी रहेगी.झारखंड में भी छठ पूजा के कारण 15 से 17 नवंबर तक स्कूल बंद रखे गए हैं. राज्य सरकार के कैलेंडर के मुताबिक इन तीन दिनों के अवकाश के बाद बुधवार 18 नवंबर से स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू होगी. इस तरह बिहार और झारखंड के छात्रों को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बच्चों के मुकाबले एक दिन ज्यादा छुट्टी मिल रही है.
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में सामान्य पढ़ाई
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है. इसलिए इन राज्यों के स्कूल अपने नियमित समय के अनुसार चल रहे हैं. दिवाली और छठ पूजा के दौरान मिलने वाली छुट्टियों के बाद यहां भी सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां जारी हैं. इन राज्यों के विद्यार्थियों को मंगलवार से फिर नियमित रूप से स्कूल जाना होगा.
गुजरात और गोवा में अभी जारी रहेंगी छुट्टियां
देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूल खुलने के बावजूद गुजरात और गोवा के स्टूडेंटस को अभी स्कूल जाने के लिए इंतजार करना होगा. इन दोनों राज्यों में दिवाली की लंबी छुट्टियां चल रही हैं. गोवा में स्कूलों की छुट्टियां 21 नवंबर तक जारी रहेंगी जबकि गुजरात में दिवाली अवकाश 25 नवंबर तक है यानी इन राज्यों के बच्चों को नवंबर के तीसरे सप्ताह में भी स्कूल से छुट्टी मिली हुई है.
24 नवंबर को फिर बंद हो सकते हैं स्कूल, जानें क्यों
नवंबर में स्कूल खुलने के बाद भी स्टूडेंटस को महीने के आखिर में एक और छुट्टी मिल सकती है. 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है. इस अवसर पर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं हालांकि अलग-अलग राज्यों और स्कूलों की छुट्टी का फैसला उनके आधिकारिक कैलेंडर और स्थानीय आदेशों के आधार पर होगा. इस बार 24 नवंबर को मंगलवार पड़ रहा है. ऐसे में जो लोग लंबा ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं वे 23 नवंबर यानी सोमवार को छुट्टी लेकर लगातार कई दिनों का छुटटी प्लान कर सकते हैं.