बस्तर के किसान नवंबर के आखिर में लगाएं ये भाजियां, 25-30 दिन में तैयार होकर देंगी अच्छा मुनाफा

बस्तर के किसान नवंबर के आखिर में लगाएं ये भाजियां, 25-30 दिन में तैयार होकर देंगी अच्छा मुनाफा


होमताजा खबरकृषि

नवंबर के आखिर में लगाएं ये भाजियां, कम समय में मिल सकता है अच्छा मुनाफा

Last Updated:

बस्तर में ठंड के मौसम में किसान 25 से 30 दिनों में तैयार होने वाली भाजियों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह कैश क्रॉप के रूप में तुरंत बिकती है।

बस्तर में ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही किसानों के लिए भाजियों की खेती करना एक फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ये फसलें कम समय में तैयार होकर अच्छा मुनाफा देती हैं. नवंबर का महीना खत्म होने को है और दिसंबर की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में बस्तर के किसानों के लिए सब्जियों की खेती शुरू करने का यह सही समय है. हाल ही में बाढ़ के कारण धान की फसल बर्बाद होने वाले किसानों के लिए भाजी की खेती एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह कैश क्रॉप के रूप में तुरंत बिक जाती है और किसानों को हाथों-हाथ पैसा मिलता है.

कृषि विशेषज्ञ की सलाह
लोकल 18 की टीम ने कृषि विशेषज्ञ खुले जोशी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर बेल्ट में किसानों को अब और इंतजार न करके भाजियों की खेती करनी चाहिए. भाजी वर्ग की फसलें मात्र 25 से 30 दिनों में तैयार हो जाती हैं. किसान लाल भाजी, चौलाई भाजी, पालक भाजी, मेथी भाजी के अलावा बथुआ और धनिया पत्ती भी लगा सकते हैं.

खेती का तरीका
सामान्य फसलों की तरह ही जमीन तैयार करनी होती है. इसे प्लॉट बनाकर या बेड विधि से खेती कर सकते हैं. भाजी की फसलें लंबी अवधि की नहीं होती हैं, इसलिए इन्हें ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत नहीं होती है. क्रॉप रोटेशन में शामिल करने पर मेथी जैसी फसलें खुद नाइट्रोजन फिक्सेशन करती हैं और जमीन की गुणवत्ता सुधारती हैं, जिससे खाद की आवश्यकता बहुत कम होती है.

सिंचाई और सुरक्षा
ठंड के समय खेत में अधिक पानी नहीं भरना चाहिए क्योंकि इससे अंकुरण में समस्या आ सकती है. उपलब्ध साधनों के अनुसार हल्की-हल्की सिंचाई करनी चाहिए. फसलों में पाउडरी मिल्ड्यू और स्पॉट जैसी बीमारियां आ सकती हैं, जिनकी रोकथाम करके किसान अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं.



Source link