Aaj Ka Panchang 18 November 2026: आज रवि योग में आंवला नवमी, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, अग्नि पंचक, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 18 November 2026: आज रवि योग में आंवला नवमी, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, अग्नि पंचक, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 November 2026: आज रवि योग में आंवला नवमी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. पूरे दिन अग्नि पंचक है क्योंकि मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ पंचक अग्नि पंचक होता है. इसमें आग से जुड़े कार्यों से दूर रहना चाहिए. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, बालव करण, ध्रुव योग, उत्तर का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. जो लोग बुधवार व्रत हैं, वे सुबह 06:46 ए एम से लेकर सुबह 09:26 ए एम के बीच गणेश जी की पूजा करें. उनको फूल, अक्षत्, दूर्वा, धूप, दीप, सिंदूर, फल, मोदक, लड्डू आदि अर्पित करके पूजन करें. बुधवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. ओम गं गणपतेय नमो नम: मंत्र का जाप करें. गणेश जी की कृपा से आपके कार्य सफल होंगे और संकट दूर होंगे.

आज आंवला नवमी पर पूजा का मुहूर्त सुबह 6:46 बजे से लेकर दोपहर 12:06 बजे तक है. इस मुहूर्त में आप भगवान विष्णु की पूजा करें और उनको आंवले का भोग लगाएं. उसके बाद आंवले के पेड़ की पूजा करें. आज से लेकर पूर्णिमा तक आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. इसके नीचे बैठने और भोजन करने से सेहत ठीक होता है. आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदें गिरती हैं. वैसे भी आंवला स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी और लाभदायक होता है. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त, योग, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 नवंबर 2026

आज की तिथि- नवमी – पूर्ण रात्रि तक
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 06:10 ए एम, नवम्बर 19 तक, फिर पूर्व भाद्रपद
आज का करण- बालव – 06:41 पी एम तक, फिर कौलव – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- ध्रुव – 08:05 ए एम तक, उसके बाद व्याघात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:46 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:26 बजे
चंद्रोदय: 01:23 पी एम
चंद्रास्त: 01:02 ए एम, नवम्बर 19

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:59 ए एम से 05:53 ए एम
रवि योग: पूरे दिन
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
अमृत काल: 10:29 पी एम से 12:12 ए एम, नवम्बर 19
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 19

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:46 ए एम से 08:06 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:06 ए एम से 09:26 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
चर-सामान्य: 02:46 पी एम से 04:06 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:06 पी एम से 05:26 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:06 पी एम से 08:46 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:46 पी एम से 10:26 पी एम
चर-सामान्य: 10:26 पी एम से 12:07 ए एम, नवम्बर 19
लाभ-उन्नति: 03:27 ए एम से 05:07 ए एम, नवम्बर 19

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:27 पी एम
पंचक- पूरे दिन
राहुकाल- 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
यमगण्ड- 08:06 ए एम से 09:26 ए एम
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

गौरी के साथ.



Source link