रांची: झारखंड में आज 18 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है. आज सुबह के समय कई जिलों में हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है. वहीं, दोपहर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. रांची मौसम विभाग ने आज झारखंड के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम का असर 19 नवंबर से झारखंड में दिखाई देने की संभावना है. ऐसे में 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. आज रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग समेत 12 जिलों का मौसम शुष्क रहने वाला है.
जानें झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
आज झारखंड में सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. जहां दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. रांची मौसम के अनुसार आज झारखंड के कई शहरों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
जानें रांची, पलामू इन शहरों का तापमान
वैसे तो झारखंड में डेली मौसम में बदलाव हो रहा है. ऐसे में डेली तापमान में गिरावट जारी है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26°C-14°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C- 17°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C -16°C , हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26°C-10°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-17°C रहने वाला है
झारखंड के इन 5 जिलों में पड़ सकता है कोहरा
आज झारखंड में सुबह के समय हल्की धुंध और कुहासे की स्थिति बन सकती है. खासकर इन 5 जिलों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. आज रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और गुमला में कोहरा पड़ सकता है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं कोहरा पड़ सकता है.
आज झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा खराब
आज झारखंड के किसी जिले के लिए IMD की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, सुबह धुंध और दिन में बादलों की आवाजाही रह सकती है. ऐसे आने वाले दिनों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश तथा गरज-चमक की संभावना है.
झारखंड के इन जिलों का खराब रहेगा AQI
आज झारखंड के की जिलों का AQI भी खराब रहने वाला है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. आज जमशेदपुर का AQI 133, फुसरो का AQI 131, बोकारो का AQI 129, गिरिडीह का AQI 114 और देवघर का का AQI 88 रहने वाला है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, हजारीबाग और धनबाद की वायु काफी खराब रह सकती है.
आज झारखंड के सभी जिलों का मौसम रहेगा शुष्क
आज झारखंडं में बारिश की संभावना कम है. आज इन 12 जिलों में सामान्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान है, ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े सुबह पहनने की आवश्यकता है. आज रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और कोडरमा का का मौसम शुष्क रहने वाला है.
जानें झारखंड में कब होगी बारिश
रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 नवंबर से झारखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 19 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, 20 नवंबर को दक्षिणी झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 21 नवंबर को दक्षिणी और उससे सटे मध्य तथा पश्चिमी झारखंड में भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा 22 नवंबर को झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.
कुल मिलाकर झारखंड में आज 18 नवंबर को मौसम सामान्यतः शुष्क और सुबह धुंध वाला रहने की संभावना है. रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और जमशेदपुर में 28 डिग्री रह सकता है. वहीं, 19 नवंबर से बारिश का दौर शुरू होने तथा 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है.