Last Updated:
Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है. लाहौल-स्पीति में चट्टानें गिरने से लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है. हालांकि, अगले सात दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है.
लाहौल घाटी के मूलिंग में बड़ी बड़ी चट्टाने गिरने से लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है.
शिमला. हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा हुआ है. पारे में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, अगले सात दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी. उधर, तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है. मंगलवार को प्रदेशभर में धूप खिली है. हालांकि, लाहौल घाटी के मूलिंग में बड़ी बड़ी चट्टाने गिरने से लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है.
शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार सुबह 10 बजे बुलेटिन जारी किया और बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सर्दी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे अधिक है. लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री रहा, जबकि कल्पा में 2.8 डिग्री और शिमला में 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
हिमाचल में अगले सात दिन का मौसम.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम से साफ रहेगा. शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. अधिकतम पारा सामान्य से 2.5 डिग्री कम चल रहा है. मनाली में न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री दर्ज किया गया है.
हिमाचल प्रदेश के शहरों का तापमान.
सुबह सुबह गिरी चट्टानें
लाहौल स्पीति में मंगलवार को मूलिंग के पास लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है. क्योंकि यहां पर बड़ी बड़ी चट्टाने हाईवे पर आ गिरी है. इस वजह से बड़ी संख्या में सैलानी फंस गए हैं. बीआरओ की टीमें हाईवे की बहाली के प्रयास में जुटी हुई हैं. गौर रहे कि रविवार को शिमला के नारकंडा और मनाली के रोहतांग पास में हल्की बर्फबारी हुई थी.
Leh Manali NH Closed at Muling, Lahaul Spiti, after big rocks fall on highway on Tuesday (17 NOV).
@BROindia #himachal https://t.co/nPAN7Itc7n