NEET Exam Latest News: 12वीं के नंबर भी दिला सकते हैं MBBS-BDS में एडमिशन, दो बार होगी NEET की परीक्षा?

NEET Exam Latest News: 12वीं के नंबर भी दिला सकते हैं MBBS-BDS में एडमिशन, दो बार होगी NEET की परीक्षा?


Last Updated:

NEET Exam Latest News: NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आने वाले समय में मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पूरा तरीका बदल सकता है. अब मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए सिर्फ NEET के नंबर ही नहीं, बल्कि 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों को भी महत्व देने की मांग उठ रही है. नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता वाली परीक्षा सुधार टास्क फोर्स के साथ हुई बैठकों में कई राज्यों ने यह सुझाव दिया है. इतना ही नहीं साल में दो बार NEET कराने, ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प देने और हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाने जैसे प्रस्ताव भी सामने आए हैं.

Zoom

NEET UG 2027 Exam Pattern, NEET Class 12 Marks Weightage: नीट परीक्षा में कई बदलाव के प्रस्‍ताव आए हैं. (pic: magnific)

NEET Exam Latest News: मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए NEET-UG का पैटर्न आने वाले समय में बदल सकता है. अब तक इस परीक्षा में मिलने वाले अंकों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की राह तय होती रही है लेकिन कई राज्य चाहते हैं कि 12वीं बोर्ड परीक्षा के नंबरों को भी इसमें कुछ महत्व दिया जाए. नंदन नीलेकणी की अगुवाई में परीक्षा सुधारों पर काम कर रही टास्क फोर्स के साथ हुई बैठकों में यह प्रस्ताव प्रमुखता से सामने आया है. राज्यों का मानना है कि जब मेडिकल में दाखिले के लिए एक ही कॉमन परीक्षा पर इतना जोर दिया जाता है, तो छात्र स्कूल की पढ़ाई और बोर्ड परीक्षाओं के बजाय कोचिंग पर ज्यादा निर्भर होने लगते हैं. ऐसे में NEET में 12वीं के अंकों को वेटेज देने से इस व्यवस्था में बदलाव आ सकता है. इसके अलावा साल में एक से ज्यादा बार परीक्षा कराने, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड का विकल्प देने और हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं.

NEET में 12वीं के नंबरों को क्यों देना चाहते हैं महत्व?



Source link