दिलजीत दोसांझ ने सरेआम निर्देशों की उड़ाई धज्जियां, पाबंदियों के बावजूद इंदौर कॉन्सर्ट में गाया ‘पटियाला पेग’

दिलजीत दोसांझ ने सरेआम निर्देशों की उड़ाई धज्जियां, पाबंदियों के बावजूद इंदौर कॉन्सर्ट में गाया ‘पटियाला पेग’


Last Updated:

Diljit Dosanjh Indore Concert: दिलजीत दोसांझ अपने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर खबरों में हैं. रविवार को सिंगर का इंदौर में कॉन्सर्ट हुआ जिसमें उन्हें शराब और नशे को बढ़ावा देने वाले 4 गानों को न गाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन रविवार के कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में दिलजीत को वही गाने गाते देखा जा रहा है.

Zoom

दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट में निर्देशों की धज्जियां उड़ाईं(Image:Insta@diljitdosanjh)

नई दिल्ली.  पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं. वो अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत इंदौर में कॉन्सर्ट कर रहे थे. सिंगर के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले कुछ निर्देश जारी किए गए थे. दिलजीत दोसांझ के 4 गानों पर कथित तौर पर बैन लगाया गया था. उनसे शराब और नशे को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने के लिए कहा गया था लेकिन अब दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से वायरल वीडिय़ो को देखते हुए लगता है कि उन्होंने इंदौर कॉन्सर्ट में सभी निर्देशों की धज्जियां उड़ा दीं.

इंदौर कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) की ओर से दिलजीत दोसांझ को 4 गाने न गाने का निर्देश दिया गया था. वो गाने- पटियाला पेग, 4 तारा ठेका, जेब वीचो फीम, जट्ट फीरे करदा थे. इन गानों को न गाने के निर्देश के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में पटियाला पेग गाकर मुसीबत मोल ले ली है. अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. कॉन्सर्ट के वीडियो ने बढ़ाई दिलजीत की मुश्किलें

दिलजीत के 4 गानों पर लगी थी रोक

दरअसल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनीश सिन्हा ने 6 नवंबर को कॉन्सर्ट के वेन्यू मैनेजर को एक लेटर लिखकर दिलजीत के चार गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे. इनमें ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचो फीम’ और ‘जट्ट फायर करदा’ शामिल हैं. शिकायत में दावा किया गया था कि इन गानों के बोल शराब और हिंसा को बढ़ावा देते हैं. इसका बच्चों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है.

हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश में प्रकाशित स्टोरी के मुताबिक इन 4 गानों को न गाने का निर्देश देने वाले रजनीश सिन्हा ने कहा कि वो साल 2019 का पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का ऑर्डर पढ़ने के बाद ही फैसला करेंगे कि इस मामले में आगे क्या एक्शन होता है.

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंदौर कॉन्सर्ट में इन पाबंदियों पर अपना रिएक्शन भी दिया था. अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए सिंगर ने कहा, ‘ये नहीं गा सकते, वो नहीं गा सकते. ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते. हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है. सभी का खून शामिल है यहां कि मिट्टी में किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’.





Source link