Agriculture: तापमान में उतार-चढ़ाव बिगाड़ सकता है ड्रैगन फ्रूट की फसल, किसान ऐसे करें बचाव, मिलेगी बंपर उपज

Agriculture: तापमान में उतार-चढ़ाव बिगाड़ सकता है ड्रैगन फ्रूट की फसल, किसान ऐसे करें बचाव, मिलेगी बंपर उपज


होमताजा खबरकृषि

ठंड में भी ड्रैगन फ्रूट से होगी बंपर कमाई, किसान इन 5 बातों का रखें ध्यान

Last Updated:

Winter Dragon Fruit Cultivation Tips: सर्दियों के दौरान ड्रैगन फ्रूट की खेती में किसानों को विशेष सावधानी बतरने की जरूरत होती है. तापमान में उतार-चढ़ाव पौधों के ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है. इसके लिए किसानों को मिट्‌टी की नमी का ख्याल रखना जरूरी है. ठंड के मौसम में जरूरत के हिसाब से ही सिंचाई करें और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए शेड नेड का प्रयोग कर सकते हैं. सही देखभाल और पाले से बचाव के उपाय अपनाकर किसान सर्दियों में भी ड्रैगन फ्रूट की फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और बेहतर उत्पादन भी हासिल कर सतके हैं. ड्रैगन फ्रूट की बाजार में मांग हमेशा बनी रहती है और किसानों को अच्छी कीमत भी मिल जाती है.

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा में अब किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक और नई तकनीकों से खेती करने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं. कम लागत में बेहतर मुनाफा कमाने की उम्मीद में किसान ऐसी फसलों को भी अपना रहे हैं जिनकी खेती पहले विदेशों में अधिक देखने को मिलती थी. भीलवाड़ा जिले में भी कई किसान पारंपरिक फसलों से हटकर ड्रैगन फ्रूट जैसे विदेशी फलों की खेती कर रहे हैं. ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए आमदनी का अच्छा ऑप्शन बनती जा रही है.

इसकी बाजार में मांग और अच्छी कीमत मिलने की संभावना के चलते किसानों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है. हालांकि इस फसल की खेती करना जितना फायदेमंद है, उतना ही इसमें मौसम के अनुसार देखभाल करना भी जरूरी है. खासकर सर्दियों का मौसम ड्रैगन फ्रूट के पौधों के लिए काफी सेंसेटिव मानी जाता है. राजस्थान में सर्द रातों के दौरान तापमान में गिरावट और पाला पड़ने से पौधों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में किसानों के सामने अपनी फसल को ठंड से बचाने की चुनौती रहती है.

सर्दियों में ड्रैगन फ्रूट की खेती में इन बातों का रखें ख्याल

भीलवाड़ा के किसान राम प्रसाद ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती में सर्दियों के दौरान किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. तापमान कम होने पर पौधों की बढ़वार धीमी हो सकती है. वहीं अधिक ठंड और पाले का असर पौधों की शाखाओं और फल उत्पादन पर भी पड़ सकता है. ऐसे में किसानों को सबसे पहले खेत में मिट्टी की नमी का ध्यान रखना चाहिए. सर्दियों में पौधों को जरूरत से ज्यादा पानी देना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि ठंड के मौसम में मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. इसलिए आवश्यकता के अनुसार ही हल्की सिंचाई करनी चाहिए.

ठंड में ऐसे करें ड्रैगन फ्रूट के पौधों की देखभाल

साथ ही पौधों को पाले और ठंडी हवाओं से बचाने के लिए उचित कवर या शेड नेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. ठंड अधिक बढ़ने पर पौधों को ढककर रखना भी फायदेमंद रहता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पौधों को पर्याप्त हवा मिलती रहे और ढकने के कारण नमी जमा न हो. किसानों को खेत में जलभराव नहीं होने देना चाहिए और पौधों के आसपास की मिट्टी की नियमित जांच करनी चाहिए. ड्रैगन फ्रूट के पौधों को सर्दियों में कम पानी की जरूरत होती है, इसलिए बिना जरूरत सिंचाई करने से बचना चाहिए. मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट पर लगातार नजर रखना भी जरूरी है. सही देखभाल, संतुलित सिंचाई और पाले से बचाव के उपाय अपनाकर किसान सर्दियों में भी ड्रैगन फ्रूट की फसल को सुरक्षित रख सकते हैं. इससे पौधों की सेहत बनी रहती है और आने वाले समय में बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.



Source link