इंदौर में नहीं टूटेंगे लोगों के घर, 100 नहीं अब सिर्फ 80 फीट चौड़ी होगी मास्टर प्लान की सड़क

इंदौर में नहीं टूटेंगे लोगों के घर, 100 नहीं अब सिर्फ 80 फीट चौड़ी होगी मास्टर प्लान की सड़क


Last Updated:

इंदौर मास्टर प्लान के तहत सड़क बनाई जा रही है. लेकिन अब यह सड़क 100 की जगह 80 फीट चौड़ी बनेगी. लोगों की मांग जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बड़ी पहल की है. इसके बाद उन्होंने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की है. अब सड़क 100 फीट चौड़ी नहीं बनेगी. इससे कई लोगों को घर टूटने से बच गए हैं और लोगों को बड़ी राहत मिली है.

Zoom

इंदौर मास्टर प्लान की रोड अब सिर्फ 80 फीट होगी चौड़ी (AI तस्वीर)

Indore News: इंदौर के निपानिया और पिपलियाकुमार क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत सड़क बनाई जा रही है, लेकिन अब सड़क की चौड़ाई को लेकर लंबे से विवाद चल रहा है, जो अब सुलझता नजर आ रहा है. करीब छह महीने से सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है. पहले इस सड़क को 100 फीट चौड़ा बनाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे घटाकर 80 फीट करने की मंजूरी दी गई है. इस फैसले से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके मकानों का बड़ा हिस्सा 100 फीट चौड़ी सड़क की जद में आ रहा था.

इस पूरे मामले में विवाद की शुरुआत तब हुई जब एडवांस एकेडमी और बीसीएम हाइट्स के आसपास से गुजरने वाली प्रस्तावित सड़क को 100 फीट चौड़ा बनाने की योजना सामने आई. सड़क निर्माण के लिए तय किए गए इस चौड़ाई वाले प्रावधान से निपानिया और पिपलियाकुमार क्षेत्र के कई मकान, दुकानें प्रभावित हो रहे थे. लोगों का कहना था कि सड़क के लिए उनके मकानों का काफी बड़ा हिस्सा तोड़ना पड़ेगा. इससे उनके रहने और रोजी-रोटी कमाने का संकट खड़ा हो गया था.

छह महीने से चल रहा था विरोध और मांग
सड़क की चौड़ाई कम करने को लेकर क्षेत्र के रहवासी और व्यापारी करीब छह महीने से लगातार प्रयास कर रहे थे. रहवासियों ने MTV संघर्ष समिति के माध्यम से अपनी मांग उठाई. उनका कहना था कि क्षेत्र में विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था जरूरी है, लेकिन इसके लिए बड़ी संख्या में परिवारों को नुकसान नहीं होना चाहिए. लोगों ने सड़क की चौड़ाई 100 फीट से घटाकर 80 फीट करने की मांग रखी थी.

मंत्री तुलसी सिलावट ने की पहल
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने रहवासियों की मांग को लेकर पहल की. लोग मंत्री के साथ भोपाल पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी. मंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने भी यह मामला उठाया. इसके बाद अधिकारियों के साथ चर्चा कर सड़क की चौड़ाई 100 फीट से घटाकर 80 फीट करने पर सहमति बनी. फैसले के बाद मंत्री सिलावट ने सीएम का आभार भी जताया.

भविष्य में 100 फीट सड़क का भी रहेगा प्रावधान
फिलहाल रहवासियों को राहत देते हुए सड़क का निर्माण 80 फीट चौड़ाई में किया जाएगा. हालांकि भविष्य में इस सड़क को 100 फीट चौड़ा करने की संभावना को ध्यान में रखा जाएगा. मकान निर्माण की अनुमति देते समय भी प्रस्तावित 100 फीट सड़क के प्रावधान का ध्यान रखा जाएगा.

(रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता)



Source link