आज मैं और…CM विजय के कैबिनेट साथी का टूटा परिवार, आधव अर्जुन 14 साल बाद पत्‍नी डेजी मार्टिन से हुए अलग

आज मैं और…CM विजय के कैबिनेट साथी का टूटा परिवार, आधव अर्जुन 14 साल बाद पत्‍नी डेजी मार्टिन से हुए अलग


होमताजा खबरदेश

आज मैं और…तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन 14 साल बाद पत्‍नी डेजी से हुए अलग

Last Updated:

Tamil Nadu News: तमिलनाडु की थलापति विजय की सरकार में मंत्री आधव अर्जुन का परिवार टूट गया है. उनकी पत्‍नी डेजी मार्टिन ने आपसी सहमति से अलग होने की बात कही है. दोनों 14 साल तक एक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है.

Zoom

तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन और डेजी मार्टिन ने 14 साल के बाद अलग होने का फैसला किया है. (फोटो: @KollyCenso के एक्‍स अकाउंट से साभार)

Tamil Nadu News: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन और उनकी पत्नी डेजी मार्टिन ने शादी के 14 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. डेजी ने सोमवार 16 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. डेजी मार्टिन लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन की बेटी हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि दोनों ने 14 वर्षों तक एक-दूसरे के साथ जीवन के कई पड़ाव साझा किए. इस दौरान उनके रिश्ते में प्यार, आपसी समझ और बदलाव के कई अनुभव रहे. उन्होंने दोस्त, जीवनसाथी और माता-पिता के रूप में एक साथ यह सफर तय किया.

डेजी मार्टिन ने अपने पोस्‍ट में लिखा, ‘आज आधव अर्जुन और मैंने आपसी सहमति से एक जोड़े के रूप में अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है.’ उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही दोनों ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का निर्णय लिया है, लेकिन अपने बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभाते रहेंगे. बच्चे की खुशी और उसका कल्याण दोनों की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी. हालांकि, 14 साल के लंबे समय के बाद यूं अचानक अलग होने की वजह स्‍पष्‍ट नहीं की गई है.

आधव अर्जुन का सम्‍मान…
डेजी मार्टिन ने आगे अपने पोस्‍ट में कहा कि वह आधव अर्जुन का सम्मान करती हैं और उनके भविष्य के लिए सुख, शांति और सफलता की कामना करती हैं. उन्होंने लोगों से इस बदलाव के दौर में दोनों की निजता का सम्मान करने और संवेदनशीलता बरतने की अपील भी की. डेजी मार्टिन की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए जाने के बाद दोनों के अलगाव की बात जंगल में आग की तरह फैल गई.

डेजी मार्टिन ने इस बाबत सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है. (फोटो: @KollyCenso के एक्‍स अकाउंट से साभार)

कौन हैं डेजी मार्टिन
आधव अर्जुन जहां तमिलनाडु सरकार में लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री हैं, वहीं डेजी एक उद्यमी हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह अराइज इन्वेस्टमेंट्स एंड कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं. उनकी पेशेवर प्रोफाइल में वंचित समुदायों को सुरक्षित और भरोसेमंद वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों का उल्लेख है. इसमें विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है. दोनों ने इस फैसले को आपसी सहमति से लिया गया व्यक्तिगत निर्णय बताया है.



Source link