मुगल शासक बाबर ने कैसे पांचवीं बार में फतह किया भारत, पहले चार हमलों का क्या हुआ था?

मुगल शासक बाबर ने कैसे पांचवीं बार में फतह किया भारत, पहले चार हमलों का क्या हुआ था?


होमताजा खबरनॉलेज

मुगल शासक बाबर ने पांचवीं बार में फतह किया था भारत, चार हमलों का क्या हुआ?

Last Updated:

बाबर ने 17 नवंबर यानी आज के दिन ही 1525 में काबुल से भारत पर पांचवां अभियान शुरू किया था. सिंधु नदी पार कर उसने पंजाब के रास्ते आगे बढ़ते हुए पानीपत के युद्ध में इब्राहिम लोदी को हराया, जिससे भारत में मुगल सल्तनत की नींव रखी गई.

Zoom

बाबर ने पांचवीं बार हमला कर दिल्ली को जीता था. (फोटो-विकीपीडिया)

बाबर ने काबुल से भारत की ओर एक नया अभियान शुरू किया. यह उसका पांचवां प्रयास था. बाबरनामा के मुताबिक महज 12 हजार सैनिकों के साथ उसने सिंधु नदी को पार की और पंजाब की ओर बढ़ा. पहले लाहौर और दीपालपुर पर कब्जा जमाया, मगर उसका निशाना दिल्ली थी. जहां हलचल शुरू हो गई थी, जब इब्राहिम लोदी को पता चला कि बाबर आगे बढ़ रहा है तो लोदी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ पानीपत पहुंच गए उसे रोकने. इतिहासकारों के मुताबिक इब्राहिम लोदी की सेना मजबूत थी, मगर हौसले और रणनीति में बाबर आगे था.

मुगल शासक बाबर का यह पांचवां अभियान आज के दिन यानी 17 नवंबर 1525 को ही शुरू हुआ था. पानीपत के इस युद्ध में लोदी हार गए और भारत में मुगल सल्तनत की स्थापना हुई. हालांकि यह पहला प्रयास नहीं था. इससे पहले भी बाबर उत्तर पश्चिमी सीमांत और पंजाब क्षेत्र में तकरीबन चार बार हमला कर चुका था. इनमें कहीं उसे प्रतिरोध मिला, कहीं राजनीतिक परिस्थितियां विपरीत रहीं तो कहीं आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला. बाबर ने खुद अपनी आत्मकथा बाबरनामा में 1519 से लेकर 1526 तक हिंदुस्तान में पांच बार आने का जिक्र किया है.

1- बाजौर और भेरा पर पहला हमला

बाबर ने जनवरी 1519 में सबसे पहले अफगानिस्तान से भारत की उत्तर पश्चिमी सीमा की ओर कूच किया था. उसका पहला निशाना बाजौर किला था. यहां उसे अफगान कबीलों से कड़ा मुकाबला मिला. तोपों और बंदूकों की मदद से उसने किले पर कब्जा कर लिया. इसके बाद झेलम नदी के पास स्थित भेरा पहुंचा. बाबर का आदेश था कि स्थानीय लोगों, फसलों और पशुओं को नुकसान नहीं पहुंचाने का आदेश दिया, लिहाजा लोगों ने उसके शासन को स्वीकार कर लिया. बाबर ने यहां अपने अधिकारी को तैनात किया और काबुल लौट गया. इसके तुरंत बाद लोगों ने विद्रोह किया और अधिकारी को भी खदेड़ दिया.

2- पेशावर से आगे बढ़ने की कोशिश

पहले अभियान में अप्रत्याशित हार के बाद बाबर ने गुस्से में दूसरा हमला किया. इस बार युसुफजई अफगान कबीलों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की गई. बाबर की सेना पेशावर की दिशा में आगे बढ़ी. कुछ इतिहासकार इसे सिर्फ अफगान कबीलों के खिलाफ एक बदले वाला सैन्य अभियान मानते हैं, क्योंकि बाबर उस समय सिंधु नदी पार करके भारतीय मैदानी इलाकों में नहीं आया था. हालांकि खुद बाबर इसे अपना दूसरा अभियान मानता था.

3- सियालकोट तक पहुंच

1520 में बाबर ने एक बार फिर सिंधु नदी पार की और पंजाब की ओर बढ़ा. झेलम नदी पार कर सेना सियालकोट पहुंची. यहां स्थानीय शासकों ने उसकी अधीनता स्वीकार कर ली. इसके बाद वह एमिनाबाद की ओर बढ़ा जो अब पाकिस्तान में है. यहां उसका विरोध किया गया. जब वह सिरहिंद की ओर बढ़ रहा था, तब उसके सहयेागियों के बीच ही फूट पड़ गई और आखिरकार उसे अभियान रोकना पड़ा. बाबर एक बार फिर काबुल लौटा और पंजाब उसके हाथ में नहीं रहा.

4- लाहौर पर कब्जा

बाबर बार-बार फेल हो रही रणनीति से थक चुका था. इधर दिल्ली के शासक इब्राहिम लोदी से कई अफगान सरकार और रिश्तेदार नाराज थे. पंजाब के गर्वनल दौलत खान लोदी और इब्राहिम लोदी के चाचा आलम खान ने बाबर से मदद मांगी. दोनों चाहते थे कि बाबर इब्राहिम लोदी को हटाने में उनकी मदद करे. बाबर ने इसका फायदा उठाया.

पहले लाहौर में इब्राहिम लोदी की सेना को हराया उसके बाद दीपालपुर पर कब्जा कर लिया. हालांकि पंजाब में दौलत खान लोदी और बाबर के बीच सत्ता को लेकर मतभेद हो गए. दौलत खान बाबर के खिलाफ हो गया और दूसरी तरफ मध्य एशिया में उज्बेकों से खतरा बना हुआ था, लिहाजा उसने पंजाब में कुछ सैनिक छोड़े और फिर काबुल वापस लौट गया. इसके बाद पांचवीं बार हमला किया और दिल्ली को फतह किया.



Source link