‘जेन Z आलसी नहीं बस बदनाम है’, नई पीढ़ी की सफलता पर अनन्या पांडे की 2 टूक, बताया क्यों है सबसे अलग

‘जेन Z आलसी नहीं बस बदनाम है’, नई पीढ़ी की सफलता पर अनन्या पांडे की 2 टूक, बताया क्यों है सबसे अलग


Last Updated:

अनन्या पांडे अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. पिछले साल काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो टू मच पर भी अनन्या पांडे ने जेन जी को लेकर अपनी राय व्यक्त की थी. अनन्या ने साफ कहा था कि उन्हें नहीं लगता है कि जेन जी जेनरेशन आलसी है. वो मानती हैं इस पीढ़ी को जितना क्रेडिट दिया जाता है, वो उससे ज्यादा की हकदार रही हैं.

नई दिल्ली. अनन्या पांडे हमेशा से अपने जेनरेशन के लिए स्टैंड लेती आई हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने एक बार फिर इस नई पीढ़ी के तौर तरीकों पर दो टूक बात की. वो कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता है कि ये जेनरेशन आलसी या कामजोर है, बस उनके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या पांडे का मानना है कि आजकल की युवा पीढ़ी को बिना किसी वजह के आलसी, हक जताने वाली और मेहनत से बचने वाली कहा जाता है. एक्ट्रेस का मानना है कि मेहनत और सफलता को लेकर हर किसी की अपनी राय होती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या ने ये बातें शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित 24वें हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के दौरान कहीं. इस प्रोग्राम में जब अनन्या से Gen Z को लेकर बनने वाली धारणाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पीढ़ी का खुलकर बचाव किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ananyapanday)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनन्या पांडे इससे पहले भी ट्विंकल और काजोल के शो पर अपनी पीढ़ी का बचाव कर चुकी हैं. 28 साल की यंग एक्ट्रेस ने एक बार फिर हिंदुस्तान टाइम्स के इवेंट में अपनी बात पर जोर दिया. वो कहती हैं, ‘मुझे ईमानदारी से लगता है कि Gen Z को बेवजह बदनाम किया जाता है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ananyapanday)

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि नई पीढ़ी के लिए सफलता की परिभाषा पहले की पीढ़ियों से थोड़ी अलग है. अनन्या के मुताबिक, पहले लोगों के लिए सफलता हासिल करने का एक तय रास्ता हुआ करता था, लेकिन आज के युवाओं के पास अपने तरीके से आगे बढ़ने की आजादी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ananyapanday)

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें व्यस्त रहना और लगातार काम करना पसंद है. वो ज्यादा से ज्यादा घंटे काम करना पसंद करती हैं और अव्यवस्थित माहौल में भी अच्छा महसूस करती हैं. हालांकि, उनकी पीढ़ी में कोई दूसरा इंसान है जो उनके जितना या फिर उनसे ज्यादा सफल रहा है लेकिन उसकी अपनी पसंद है और उसके काम करने का तरीका अलग है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ananyapanday)

इस बातचीत के दौरान अनन्या पांडे ने नेपोटिज्म पर भी खुलकर बात की. वो कहती हैं कि जब उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, उस वक्त से लोग उनके टैलेंट पर उंगली उठा रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ananyapanday)

अनन्या कहती हैं कि वो इस बात को स्वीकार करती हैं और उन्हें चंकी पांडे की बेटी होने पर गर्व है. उन्हें अपने पिता की सक्सेस पर भी गर्व है. वो कहती हैं कि लोग उनके बारे में भले ही जो भी सोचें लेकिन वो रोज सुबह उठती हैं और गर्व महसूस करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ananyapanday)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link