Asim Munir GCC Army Command: आसिम मुनीर के लिए बर्बादी का साल बन रहा 2026, इस्लामिक NATO का सपना चूर, ट्रंप से लेकर सऊदी तक लगा झटका

Asim Munir GCC Army Command: आसिम मुनीर के लिए बर्बादी का साल बन रहा 2026, इस्लामिक NATO का सपना चूर, ट्रंप से लेकर सऊदी तक लगा झटका


डोनाल्ड ट्रंप हार गए, बेंजामिन नेतन्याहू हार गए, सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का साल खराब जा रहा है… ये सब तो सब लोग देख ही रहे हैं, लेकिन एक खबर ऐसी आई है जिसपर ज्यादा लोगों ने उस ऐंगल से गौर नहीं किया, लेकिन एक्सपर्ट लोग अच्छी तरह समझ रहे हैं कि ये तो एक शख्स का 2026 पूरी तरह से खराब करने वाली खबर है. वो शख्स जिसको लगा था कि 2026 उसकी बुलंदियों का साल होगा, उसके लिए तो 2026 के आखिरी महीने बिल्कुल ही उलटे पड़ते दिख रहे हैं, वो हैं आसिम मुनीर. तो ऐसा कौनसी खबर आ गई? खबर है कि GCC यानी गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल अपनी मिलिटरी कमांड का फॉर्वर्ड कमांड सेंटर बनाएगी. इसका मतलब क्या हुआ? ये GCC क्या है? चलिये समझते हैं…

क्या है GCC और क्यों बना रहा अपना सैन्य कमांड?

GCC फारस के खाड़ी के देशों का संगठन है. उन देशों का जो अमेरिका के साथ माने जाते हैं. इसमें सऊदी अरब, UAE, बहरीन, कुवैत, ओमान और कतर शामिल हैं. इन 6 देशों का संगठन है GCC, और इन सारे देशों में अमेरिका के मिलिटरी अड्डे हैं. ये सब खाड़ी में अमेरिका के साथी माने जाते हैं. और ये सब अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका के भरोसे चल रहे थे कि सुरक्षा तो अमेरिका देख लेगा. लेकिन ईरान युद्ध हुआ तो इन्होंने देख लिया कि अमेरिका तो इन्हें ईरान से बचा नहीं पाया. उलटा अमेरिका के अड्डे इनके यहां होने की वजह से ये ईरान के हमलों के निशाने पर आ गए. तो अब इन्होंने तय किया है कि सेना अपनी ही खड़ी कर लेते हैं. इनकी एक यूनिफाइड मिलिटरी कमांड तो पहले भी थी. लेकिन अब ये देश कुवैत में बाकायदा अपना एक फॉर्वर्ड कमांड बनाने जा रहे हैं. यानी सबकी मिलकर एक सेना होगी एक तरह से अगर कोई हमला हो तो. कुछ-कुछ NATO की तरह.

इस्लामी नाटो का खेल खत्म!

यानी खाड़ी का एक अगल NATO बन रहा है. तो फिर उस इस्लामी NATO का क्या हुआ, जिसके नाम का ढिंढोरा पाकिस्तान पीट रहा था? वही है असली खबर. खाड़ी देशों की मिलिटरी कमांड बन रही है. इसका मतलब ये है कि सऊदी अरब अब समझ गया कि आसिम मुनीर काम नहीं आने वाले. ईरान का हमला हुआ तो, या हूति विद्रोहियों ने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के सपने को हमले करके तोड़ा तो पाकिस्तान आया ही नहीं सऊदी अरब की सेना के साथ उस तरह से जिस तरह से सऊदी अरब उम्मीद कर रहा था. पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ समझौता किया था कि किसी एक पर हमला होगा तो दोनों पर हमला माना जाएगा. उसमें तुर्की भी शामिल हो गया था. 2026 शुरू हुआ था तो पाकिस्तान में कहा जाने लगा था कि इस्लामी NATO बन रहा है. आसिम मुनीर का गुणगान हो रहा था कि ट्रंप को भी साध लिया और इस्लामी NATO भी बनवा रहे हैं.

ईरान ने बिगाड़ दिया मुनीर का प्लान!

आसिम मुनीर ने सोचा ही नहीं था कि अगर सच में सऊदी अरब का साथ देने की नौबत आ गई तो वो ईरान के खिलाफ करना होगा. ट्रंप ने ईरान पर हमला कर दिया तो ईरान ने पहले सऊदी अरब में अमेरिका के ठिकानों पर हमला किया और फिर ईरान के साथी हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब पर ही हमला कर दिया. ट्रंप भी पीछ हट गए, तुर्की ने भी हाथ खड़े कर दिए. आसिम मुनीर सऊदी अरब के सामने एक्सपोज हो गए. तो सऊदी अरब तो अब चल पड़ा नई मिलिटरी कमांड के साथ.

बाकी के खाड़ी देशों ने भी देख लिया कि वक्त आया तो अमेरिका के मिलिटरी अड्डे तो उनकी ताकत के बजाय उनकी मुसीबत ही बन गए. अमेरिका का साथ देने के चक्कर में उनपर हमले भी हो गए और उनका तेल का सारा कारोबार भी स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में अटक गया. तो वो सब मिलकर अपनी खुद की सेनाएं ही मजबूत करने की ओर बढ़ चले हैं.

चार नावों की सवारी में चारों खाने चित मुनीर

आसिम मुनीर दो क्या तीन-चार नावों की सवारी करने निकले थे. अब वो तो सऊदी अरब से भी गए और उधर अमेरिका और ईरान के बीच में पोस्टमैन बने हुए थे वहां से भी गए, क्योंकि अब ईरान भी अब पाकिस्तान के जरिये अमेरिका से कोई बातचीत नहीं कर रहा. ना ईरान भरोसा कर रहा है, ना सऊदी अरब भरोसा कर रहा है. UAE के साथ रिश्ते में पहले ही खटास आ चुकी थी. UAE ने तो अपने उधार दिये पैसे ही वापस मांग लिए थे.

तो साल की शुरुआत में जो पाकिस्तान ये गा रहा था कि UAE ने पैसे वापस मांग लिए तो क्या, सऊदी अरब ने दे भी तो दिए. लेकिन वहां से भी साइड कर दिये गए हैं. उधर मुनीर ने अपने सारे दांव अमेरिका में ट्रंप पर लगा दिए थे. ट्रंप का खुद का सिंहासन वहां के चुनावों में डोल गया. वहां तो ये बातें हो रही हैं कि संसद में विपक्ष के जो सांसद जीत कर आए हैं वो जांच बैठाएंगे कि ट्रंप के परिवार ने किन-किन देशों में अपने कारोबार के बढ़ाने की डील की है. मुनीर ने पाकिस्तान में भी ट्रंप फैमिली के सौदे करवा दिये थे. वो सब जांच के दायरे में आ सकते हैं.

घर में भी घिरे मुनीर

ऊपर से POK में ऐसा आंदोलन चल रहा है कि अब पूरी दुनिया में बात होने लगी है कि वहां किस तरह से लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है. खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी की सरकार ही गिराकर ऐमरजेंसी लगा दी गई तो वहां भी बगावत भड़क गई है. बलूचिस्तान में पहले से बगावत चल रही थी. ऊपर से मुनीर ने प्रांतों को कई टुकड़ों में करने का प्लैन बनाया तो सिंध में मुनीर के खिलाफ सब खड़े हो गए हैं कि सिंध को कैसे तोड़ सकते हैं.

मुनीर का साल 2026 कैसा शुरू हुआ था और कैसा खत्म होने जा रहा है. उन्होंने यूनिफॉर्म पर चमकते हुए बिल्ले तो लगा लिए और हर फील्ड में हारने के बाद भी फील्ड मार्शल तो बन गए, लेकिन रोज उसी वर्दी के खिलाफ नारे सुन रहे हैं आसिम मुनीर. वो नारा जो पहले पूरी दुनिया उन पर इल्जाम लगाती थी, अब उनके अपने लोग चीख रहे हैं कि ये जो दहशतगर्दी है उसके पीछे वर्दी है. आसिम मुनीर की वर्दी.



Source link