मनीला एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत, लगे भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे

मनीला एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत, लगे भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे


होमताजा खबरदेश

मनीला एयरपोर्ट पर PM का भव्य स्वागत, लगे मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए हैं. मनीला हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया. देखिए वीडियो में मनीला एयरपोर्ट पर भारत माता की जय और मोदी-मोदी नारों की गूंज

Zoom

पीएम मोदी का मनीला दौरा.

मनीला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के दौरे पर पहुंच गए हैं. मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी का स्वागत फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो ने किया. पीएम मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं.

प्रधानमंत्री मोदी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए. बच्चों ने संस्कृत श्लोक पढ़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पीएम मोदी ने लोगों से हाथ मिलाकर वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे. कलाकारों ने नृत्य करके पीएम का स्वागत किया और उनके स्वागत में रंगोली भी बनाई गई.

पीएम मोदी का एय़रपोर्ट पर भव्य स्वागत.

मनीला में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेने के लिए मनीला पहुंचे. पीएम का स्वागत फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो ने किया. यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए आसियान के साथ पार्टनरशिप को पक्का करता है.”



Source link