Last Updated:
कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 के फिनाले में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर हर किसी को भावुक कर दिया. उन्होंने खुलासा किया कि जब वह कनाडा में डिप्रेशन से जूझ रहे थे, तब अपने शो की वापसी को लेकर इतने परेशान थे कि ChatGPT से ही पूछते थे कि क्या वह कभी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ दोबारा शुरू कर पाएंगे. समय ने बताया कि उस वक्त उन्हें खुद भी अपने भविष्य का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था.
भावुक हो गए थे समय रैना
नई दिल्ली. कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वह अपने किसी विवाद या किसी मजाक को लेकर नहीं, बल्कि अपनी दिल की बात कहने को लेकर सुर्खियों में हैं.’इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 के फिनाले में समय अपनी लाइफ के उस मुश्किल दौर को याद करते हुए भावुक हो गए, जब उनका शो बंद हो गया था और वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे.
समय ने बताया कि उनके लिए वो वक्त काटना आसान नहीं था. वह अक्सर ChatGPT से एक सवाल पूछा करते थे कि क्या वह कभी अपने शो को दोबारा शुरू कर पाएंगे? वह उस वक्त हमेशा इसी सोच में डूबे रहते थे कि उनकी जिंदगी में आगे क्या होने वाला है.उनका आने वाला वक्त कैसा होगा. क्या कभी उनका शो दोबारा शुरू हो पाएगा.
ChatGPT से करते थे ये सवाल
समय रैना ने एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 में कुछ ऐसा कहा जो चर्चा का विषय बन गया है. उनके शो के आखिरी एपिसोड में उन्होंने अपने संघर्ष के दौर को याद किया, उनके शो का फिनाले 15 नवंबर को रिलीज हुआ. शो के फिनाले में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कनाडा में जब वह रह रहे थे, तो हमेशा सोचते रहते थे. वह डिप्रेशन में थे. उनके मन में अपने शो को लेकर कई सवाल उठते थे.उन्होंने कहा कि वह ChatGPT पर लिखकर पूछते थे कि क्या समय रैना कभी अपना शो वापस ला पाएगा? लेकिन उन्हें जवाब मिलता था कि इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता.’
शो की कामयाबी देख हैरान थे समय
फिनाले के वक्त ही समय ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका कॉमेडी शो इस लेवल पर जाकर पहुंच सकता है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह एक छोटा सा कॉमेडी शो था. देखते ही देखते शो इतना पॉपुलर हो गया कि फिल्मी सितारे शो में आने लगे. आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था.शो के अपने इस सफर को याद करते हुए वह भावुक नजर आए.
बता दें कि उन्होंने अपने दोस्तों और शो देखने वालों का भी शुक्रिया अदा किया.लेकिन मजाकियां अंदाज को जारी रखते हुए उन्होंने आखिर में रैपर हनी सिंह को लेकर एक मजेदार बात कहकर माहौल हल्का कर दिया.गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक टैलेंट बेस्ड कॉमेडी शो है, जिसे समय रैना होस्ट करते हैं. इसमें कंटेस्टेंट्स अपने टैलेंट और अजीबोगरीब परफॉर्मेंस के साथ जजों के सामने आते हैं.