हनी ट्रैप में क्यों फंस रहे जवान? IAF चीफ ने बताया जासूसी रोकने का प्लान
Last Updated:
हनी ट्रैप में क्यों फंस रहे जवान और जासूसी रोकने के लिए एयरफोर्स क्या कर रही है? IAF चीफ एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने इसका जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हनी ट्रैप जासूसी का सिर्फ एक तरीका है. मल्टी लेवल मार्केटिंग और कर्ज के जाल से भी लोगों को निशाना बनाया जा सकता है. सेना के नेटवर्क एयर गैप्ड हैं लेकिन अंदरूनी खतरे बने हुए हैं. इनसे निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत इंतजाम किए गए हैं. निजी रक्षा कंपनियों को भी साइबर सुरक्षा के लिए सही सॉफ्टवेयर और तय दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है.
IAF चीफ आशुतोष दीक्षित ने बताया कि हनी ट्रैप जासूसी का सिर्फ एक तरीका है. (फाइल फोटो PTI)
सेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाकर संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिशें अब सिर्फ सोशल मीडिया पर दोस्ती या प्रेमजाल तक सीमित नहीं हैं. दुश्मन देश और उनके खुफिया नेटवर्क कई दूसरे रास्तों से भी रक्षा प्रतिष्ठानों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कहीं किसी महिला की फर्जी पहचान से संपर्क किया जाता है तो कहीं पैसों का लालच देकर लोगों को निशाना बनाया जाता है. कर्ज और मल्टी लेवल मार्केटिंग जैसी योजनाएं भी जासूसी का जरिया बन सकती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि हनी ट्रैप में जवान और रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग आखिर क्यों फंस जाते हैं? भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने इस खतरे पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि जासूसी रोकने के लिए सेना क्या कर रही है.
दिल्ली में आयोजित ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने साफ कहा कि इस खतरे को केवल हनी ट्रैप के नजरिए से नहीं देखना चाहिए. यह असल में साइबर जासूसी और अंदरूनी लोगों के जरिए संवेदनशील सूचनाएं हासिल करने की बड़ी चुनौती है. उन्होंने बताया कि सेना इस तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है और इन्हें रोकने के लिए व्यवस्थित प्रयास किए जा रहे हैं. सैन्य नेटवर्क को बाहरी साइबर हमलों से बचाने के लिए एयर गैप्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इससे अंदरूनी खतरे पूरी तरह खत्म नहीं होते. यही वजह है कि अब तकनीकी सुरक्षा के साथ लोगों की सतर्कता और संस्थागत निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है.
#WATCH | ANI National Security Summit 3.0 | Delhi: Answering a question on whether our defence industry also susceptible to ‘honey traps’ and how to handle this, Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal Ashutosh Dixit says, “It is not a honey trap thing. It is basically cyber espionage. It is an espionage issue. Nowadays espionage happens through cyber means and through various means and enticing. Honey trap is only one aspect of the overall picture. There are other things. Multi-level marketing is there and loan sharks are there. They’re also active. So we are fully aware of this. We are keeping a close eye; there is a systemic effort to control this. Our networks are air-gapped, so people cannot do cyber attack on that. So, insider threat is being generated. We are aware of that. Some technical solutions and some institutional solutions are already in place. Even for public sector, DRDO labs, and few are there for private sector…Awareness in using the correct software and whatever advice we are giving, we have an agency which gives advice to private sector people on how to use their network. If they just follow that, I think most of the time we will be safe in this.”